आपको कब बंद कर देना चाहिए Credit Card, क्या कहता है नियम?
यह लेख बताता है कि क्रेडिट कार्ड कब बंद करना चाहिए और क्रेडिट स्कोर पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कैसे कम किया जाए। यह अनावश्यक खर्चों को रोकने और वित्त ...और पढ़ें

नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड का उपयोग लोग आज बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। डेबिट कार्ड की तरह लोग इसे अब धीरे-धीरे हर जगह इस्तेमाल करने लगे हैं। क्रेडिट कार्ड उपयोग का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके द्वारा किए गए पेमेंट का भुगतान आपको महीने के अंत में करना होता है। इसके साथ ही आपको रिवॉर्ड प्वाइंट और कैशबैक जैसे लाभ भी मिल जाते हैं।
हालांकि कई क्रेडिट कार्ड के चलते या अन्य कारणों की वजह से हमें इसका एक ही सुझाव दिखता है कि क्रेडिट कार्ड को बंद कर दिया जाए। आइए जानते हैं कि आपको क्रेडिट कार्ड कब-कब क्लोज कर देना चाहिए?
कब-कब बंद कर दें क्रेडिट कार्ड?
अगर क्रेडिट कार्ड की बढ़ती लिमिट की वजह से आपका खर्चा बढ़ रहा है तो ऐसे में कुछ क्रेडिट कार्ड को बंद कर देना चाहिए।
कई सारे क्रेडिट कार्ड है और सभी का आप इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में भी क्रेडिट कार्ड क्लोज कर दें।
अगर किसी कार्ड की फीस या चार्ज ज्यादा है। वैसे ही सुविधा के साथ आपको दूसरा कार्ड मिल रहा है तो भी ऐसी स्थिति में कार्ड बंद कर दें।
क्रेडिट कार्ड बंद करने से आपके फालतू खर्च रुक सकते हैं लेकिन आपके क्रेडिट स्कोर पर इसका बुरा असर होता है। इसके साथ ही शुरुआत में आपको परेशानी सकती है। हालांकि अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो क्रेडिट कार्ड बंद करने का आपके क्रेडिट स्कोर पर कम से कम प्रभाव होगा।
क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव कैसे करें कम ?
कई क्रेडिट कार्ड एक साथ बंद न करें,
क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले बकाया बिल का भर लें।
क्रेडिट कार्ड बंद करने के बाद क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक कर लें।
इसके साथ ही बंद करने से पहले क्रेडिट कार्ड के सभी रिवॉर्ड पॉइंट्स का उपयोग कर लें।
अगर कोई क्रेडिट कार्ड लंबे समय से चल रहा है तो इसे बंद करने से बचें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।