सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO 3.O FAQs: फिर टला UPI और ATM से PF क्लेम? EPFO कमिश्नर ने खोल दी पोल, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश!

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:41 PM (IST)

    EPFO News: पीएफ खाताधारकों के लिए यूपीआई और एटीएम से पैसा निकालने की अटकलों पर ईपीएफओ कमिश्नर ने स्थिति स्पष्ट की है। ...और पढ़ें

    ईपीएफओ पर क्या आया अपडेट?

    ईपीएफओ पर क्या आया अपडेट?

    HighLights

    1. ATM से PF निकालने की सुविधा एक महीने के भीतर लागू होगी।

    2. UPI आधारित क्लेम तकनीकी समस्याओं के कारण आगे बढ़ा दिए गए।

    3. EPFO ने ब्याज दरें बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया।

    नई दिल्ली: अगर आप भी UPI और ATM से PF निकालने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पिछले कुछ महीनों से यह खबरें जोरों पर थी कि 1 अगस्त से पीएफ खाताधारक अपना पैसा सीधे ATM से या UPI से निकाल सकेंगे। इस खबर ने करोड़ों कर्मचारियों के मन में उत्सुकता जगा दी थी कि क्या वाकई अब पीएफ का पैसा निकालना इतना आसान हो जाएगा? अब इस मामले पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आया है।

    कब से ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा?

    केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (Central provident fund commissioner) 'रमेश कृष्णमूर्ति' ने इस नई सुविधा को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि एटीएम से पीएफ का पैसा निकालने की यह प्रणाली एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद है। EPFO के इस ऐतिहासिक कदम से पीएफ खाताधारकों (PF account holders) की पैसा निकालने से जुड़ी मुश्किलें काफी हद तक कम हो जाएंगी और उनका अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और तेज होगा।

    क्या बढ़ेंगी EPFO की ब्याज दरें?

    हाल ही में EPFO ने अपने खाताधारकों के अकाउंट में 8.25% की दर से ब्याज का पैसा ट्रांसफर किया है। 3 जुलाई तक 34 करोड़ मेंबर्स के खाते में ब्याज का पैसा जमा कर दिया गया है और लोगों को इसके SMS भी मिल चुके हैं। महंगाई को देखते हुए लोगों की मांग है कि पीएफ पर ब्याज को और बढ़ाया जाए। इस पर कमिश्नर ने साफ कहा है कि ईपीएफओ की ब्याज दरें बढ़ाने को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल 8.25% फीसदी ही ब्याज मिल रहा है।

    तकनीकी दिक्कत से हो रही थी देरी

    बता दें कि कुछ वक्त पहले EPFO ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर पोस्ट कर बताया था कि EPFO अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाने के लिए CITES 2.01 (Centralised IT Enabled Services) नाम का नया सिस्टम लेकर आया है। इस अपग्रेड (EPFO Upgrade) का मकसद PF से जुड़ी सेवाओं को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। लेकिन नया सिस्टम लागू होने का बाद कई सदस्यों ने शिकायत की कि
    * पुराने EPF अकाउंट का डेटा दिखाई नहीं दे रहा।
    * पोर्टल पर लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है।
    * वेबसाइट काफी धीमी चल रही है।
    * PF क्लेम की प्रोसेसिंग में देरी हो रही है।
    इन्हीं तकनीकी समस्याओं को ठीक करने के लिए EPFO ने UPI आधारित क्लेम सुविधा की लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, डेटा विंडो हुई बंद; इस दिन आएगी फाइनल रिपोर्ट और बढ़ेगी सैलरी!