शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद चमके ये 5 शेयर, 4 दिन में दिया 64% तक का बंपर रिटर्न; आपके पास है कोई?
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, 5 शेयरों ने निवेशकों को 4 दिनों में 64% तक का शानदार रिटर्न दिया। इनमें मॉडिसन, सोनालिस कंज्यूमर, हाईटेक ...और पढ़ें

ये हैं पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर (ये AI जनरेटेड फोटो है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। मगर ओवरऑल शेयर बाजार में गिरावट आई। बीते हफ्ते निफ्टी 50 में 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 23,547.75 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स में 0.85 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 74,775.74 के स्तर पर आ गया। शेयर बाजार में गिरावट के बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 4 ही दिन में 64 फीसदी तक रिटर्न दिया। दरअसल गुरुवार को बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद रहा था, इसलिए पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 4 ही दिन कारोबार हुआ। आइए जानते हैं बीते हफ्ते के टॉप 5 शेयरों के बारे में।
Modison Share Price
मॉडिसन का शेयर पिछले हफ्ते 63.91 फीसदी ऊपर उछला। इसका रेट 173.75 रुपये से 284.80 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को मॉडिसन का शेयर BSE पर 3.94 रुपये या 10.80 फीसदी की तेजी के साथ 284.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 928.07 करोड़ रुपये है।
Sonalis Consumer Products Share Price
सोनालिस कंज्यूमर का शेयर पिछले हफ्ते 51.75 फीसदी ऊपर चढ़ा। इसका रेट 42.84 रुपये से 65.01 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोनालिस कंज्यूमर का शेयर BSE पर 10.83 रुपये या 20 फीसदी की तेजी के साथ 65.01 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 30.87 करोड़ रुपये है।
Hitech Corporation Share Price
हाईटेक कॉरपोरेशन का शेयर पिछले हफ्ते 167.50 रुपये से 242.85 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 44.99 फीसदी रिटर्न मिला और शुक्रवार को ये 22.05 रुपये या 9.99 फीसदी की तेजी के साथ 242.85 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर हाईटेक कॉरपोरेशन की मार्केट कैपिटल 415.96 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
Coffee Day Enterprises Share Price
कॉफी डे एंटरप्राइजेज का शेयर पिछले हफ्ते 24.40 रुपये से 34.78 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 42.54 फीसदी रिटर्न मिला और शुक्रवार को ये 5.79 रुपये या 20 फीसदी की तेजी के साथ 34.78 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 734.73 करोड़ रुपये है।
Bliss GVS Pharma Share Price
ब्लिस जीवीएस फार्मा का शेयर पिछले हफ्ते 300.20 रुपये से 427.65 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 42.46 फीसदी रिटर्न मिला और शुक्रवार को ये 31.30 रुपये या 7.90 फीसदी की तेजी के साथ 427.65 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,493.92 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: अगले हफ्ते आएंगे 5 नए आईपीओ, ₹88 चल रहा एक का GMP; पैसा रखें तैयार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।