शेयर बाजार में भूचाल के बावजूद इन 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, 4 दिन में 36% तक उछला भाव; सबसे सस्ता सिर्फ 60 पैसे का
ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के कारण पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट (सेंसेक्स 2.91%, निफ्टी 2.89% गिरा) दर्ज की गई। इसके बावजूद, नोबल पॉल ...और पढ़ें

4 शेयरों ने दिया 36 फीसदी तक रिटर्न

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। ईरान और यूएस-इजरायल में चल रहे संघर्ष के कारण पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बहुत खराब रहा। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में 4 दिन ही कारोबार हुआ, क्योंकि 4 मार्च को होली के अवसर पर शेयर बाजार की छुट्टी रही। इन्हीं 4 चार दिनों में BSE सेंसेक्स 2,368.29 पॉइंट्स या 2.91 फीसदी गिरकर 78,918.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 728.2 पॉइंट्स या 2.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,450.45 पर बंद हुआ। फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को गिरते शेयर बाजार में 4 ही दिन में 36.67 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
नोबल पॉलीमर्स
नोबल पॉलीमर्स का शेयर पिछले हफ्ते 0.60 रुपये से 0.82 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 36.67 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इस कंपनी का शेयर 19 फीसदी उछलकर 0.82 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 0.53 करोड़ रुपये है।
विजय सॉल्वेक्स
विजय सॉल्वेक्स का शेयर पिछले हफ्ते 402.75 रुपये से 540.55 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 34.21 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इस कंपनी का शेयर 15.72 फीसदी उछलकर 540.55 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 173.04 करोड़ रुपये है।
वी बी इंडस्ट्रीज
शुक्रवार को वी बी इंडस्ट्रीज का शेयर 0.84 फीसदी चढ़कर 7.20 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पूरे हफ्ते में ये 28.11 फीसदी ऊपर गया। कंपनी का शेयर पिछले हफ्ते 5.62 रुपये से 7.20 रुपये पर पहुंच गया। मौजूदा रेट पर इसकी मार्केट कैपिटल 9.44 करोड़ रुपये है।
सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस
शुक्रवार को सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस का शेयर 1.60 फीसदी गिरकर 92 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पूरे हफ्ते में ये 27.78 फीसदी ऊपर गया। कंपनी का शेयर पिछले हफ्ते 72 रुपये से 92 रुपये पर पहुंच गया। मौजूदा रेट पर इसकी मार्केट कैपिटल 105.06 करोड़ रुपये है।
ऑक्टल क्रेडिट कैपिटल
लिस्ट में आखिरी नाम है ऑक्टल क्रेडिट कैपिटल का, जिसका शेयर बीते सप्ताह 25.63 फीसदी ऊपर गया और 19 रुपये से 23.87 रुपये पर पहुंच गया। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 11.94 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - प्रोफेसर ने छात्रों के साथ मिलकर शुरू की थी कंपनी, अब 1 पैसे वाले शेयर का भाव पहुंचा ₹1352; ₹4080 के बन गए ₹55 करोड़
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।