सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adani Power खुद तो भाग रहा, साथ में JP Power को भी भगा रहा; 5 दिन में 20% तक की चढ़ाई से निवेशक हुए गदगद!

    Updated: Fri, 29 May 2026 11:57 AM (IST)

    अदाणी पावर के शेयरों (Adani Power Share) में लगातार तेजी जारी है, जिसने बीते 6 महीने में करीब 70% का रिटर्न दिया है। अदाणी ग्रुप द्वारा जेपी एसोसिएट्स ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अदाणी पावर और जेपी पावर के शेयरों में तेजी

    HighLights

    1. अदाणी पावर शेयरों में 6 महीने में 70% का रिटर्न।

    2. जेपी पावर के शेयर दो सत्रों में 28% बढ़े।

    3. अदाणी पावर ने बनाया नया 52-वीक हाई।

    नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप की पावर कंपनी अदाणी पावर के शेयरों (Adani Power Share) में तेजी का तूफान जारी है। कंपनी के शेयर बीते 6 महीने में लगभग 70 फीसदी तक का रिटर्न दे चुके हैं। खास बात यह है कि अदाणी ग्रुप के दिवालिया जेपी एसोसिएट्स को खरीदते ही जेपी पावर के शेयरों (JP Power Share) में भी तेजी का तूफान देखने को मिल रहा है। आज भी दोनों कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले।

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयरों में शुक्रवार को 7% की और तेजी आई। इस शेयर ने महज दो सत्रों में शेयरों में कुल 28% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई। आज दोनों शेयरों (Adani Power and JP Power Share) में खुलते ही तेजी तो देखी गई, लेकिन कुछ देर बाद दोनों शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली।

    Adani Power के शेयरों ने बनाया नया 52 वीक हाई

    अदाणी पावर के शेयरों ने आज अपना नया 52 हफ्तों के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी, अदाणी पावर द्वारा जयप्रकाश पावर वेंचर्स में हिस्सेदारी खरीदने के चलते देखने को मिली। पिछले बंद भाव 248.91 रुपये की अपेक्षा आज 29 मई 2026 को अदाणी पावर के शेयर 250.90 रुपये के स्तर पर खुले और 254.20 रुपये के उच्चतम स्तर तक गए। यह अदाणी पावर का नया 52 वीक हाई भी है।

    11 बजकर 30 मिनट के आसपास अदाणी पावर का शेयर (Adani Power Share Price) 0.78 % की गिरावट के साथ 246.97 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    JP Power में भी तूफानी तेजी

    वहीं, दूसरी ओर बात करें जेपी पावर की तो इसमें भी तूफानी तेजी जारी है। दो सेशन में यह 28 फीसदी तक भागा। आज बाजार खुलने के बाद इसें 7% तक की तेजी देखी गई, लेकिन थोड़ी देर बाद यह गिरकर कारोबार कर रहा है। पिछले बंद भाव 22.88 रुपये की अपेक्षा आज यानी 29 मई 2026 को जेपी पावर के शेयर 24.17 रुपये के स्तर पर खुले और 24.45 रुपये के उच्चतम स्तर तक गए। 5 दिन ें इसके शेयरों ने औसतन लगभग 20 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। 

    खबरें और भी

    11 बजकर 30 मिनट के आसपास जेपी पावर का शेयर -1.92% की गिरावट के साथ 22.44 रुपये (JP power share price) के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Adani Power का बड़ा दांव, JP Power में गिरवी रखे 1302698031 शेयर; NCLT के आदेश के बाद हुआ बड़ा बदलाव

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)