इस साल 50% उछला अदाणी पावर का शेयर, बन गई भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड पावर कंपनी; अभी भी कमाई का मौका!
अदाणी पावर (Adani Power Share Price Today) भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड पावर कंपनी बन गई है, जिसकी मार्केट कैपिटल NTPC से भी अधिक हो गई है। इ ...और पढ़ें

अदाणी पावर में लगातार तेजी जारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। साल 2026 में लगभग 50% की तेजी ने अदाणी पावर (Adani Power Share Price Today) को भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड पावर कंपनी बना दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल बढ़कर 4.24 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो NTPC की 3.9 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल से अधिक है। ये Adani Group में भी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन गई है।
अपने जैसी दूसरी कंपनियों के मुकाबले इसकी वैल्यूएशन में अंतर बहुत अधिक हो गया है। अकेले Adani Power की वैल्यू अब Tata Power (लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये), JSW Energy (98,000 करोड़ रुपये), Torrent Power (85,000 करोड़ रुपये) और CESC (24,000 करोड़ रुपये) की मिलाकर मार्केट कैप से भी अधिक है। मगर इसके शेयर में तेजी की वजह क्या है, जिसके चलते कंपनी की मार्केट कैप बढ़ी है? आइए जानते हैं।
इन वजहों से चढ़ा शेयर
अदाणी पावर के शेयर में तेजी की वजह मजबूत कमाई में बढ़ोतरी, बिजली की बढ़ती मांग और स्टॉक में इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर्स की लगातार बढ़ती दिलचस्पी है। शेयर में तेजी से मार्केट कैप बढ़ी, जिससे भारत की लिस्टेड थर्मल और प्राइवेट पावर कंपनियों की कुल वैल्यूएशन में इसका हिस्सा लगभग 50–55% हो गया है।
NTPC से ज्यादा अदाणी पावर पर भरोसा
NTPC के पास 80 GW से अधिक की स्थापित क्षमता है, जो Adani Power की 18.2 GW क्षमता से लगभग चार गुना है। NTPC को सरकारी सपोर्ट, डायवर्सिफाइड फ्यूल मिक्स और बेहतर ट्रांसमिशन इंटीग्रेशन का लाभ भी प्राप्त है।
मगर इन सबके बावजूद, मार्केट में पैसा लगाने वालों को लगता है कि Adani Power ज्यादा बेहतर है। इस ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अदाणी पावर के लिए अपना टार्गेट बढ़ाया है। इसका अनुमान है कि 2030 तक इसमें ग्रोथ की गुंजाइश बनी रहेगी।
कहां तक जा सकता है शेयर?
Jefferies अदाणी पावर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म ने हाल ही में इस शेयर के लिए अपना प्राइस टार्गेट ₹185 से बढ़ाकर ₹255 कर दिया। इसने Adani Power को NTPC के 10x के मल्टीपल पर 100% का प्रीमियम दिया है, जिसका कारण इसने "तेज ग्रोथ और कुछ मर्चेंट अपसाइड (मुनाफे की संभावना) का भी उपलब्ध होना बताया है।
खबरें और भी
म्यूचुअल फंड भी बढ़ा रहे भरोसा
अदाणी पावर में म्यूचुअल फंड की होल्डिंग पिछली छह तिमाहियों में लगातार बढ़ी है। यह दिसंबर 2024 में 1.6% से बढ़कर मार्च 2026 में 3.62% हो गई है। बड़े इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स की हिस्सेदारी भी बढ़ी है और इसी अवधि में 15.55% से बढ़कर 19.04% हो गई है।
यह लगभग 350 बेसिस पॉइंट की वृद्धि इस बात को दर्शाती है कि प्रोफेशनल इंवेस्टर्स का अदाणी पावर की बुनियादी मजबूती पर भरोसा बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें - Stock Market Today Live: ईरान-यूएस तनाव बढ़ने से औंधे मुंह गिरा मार्केट, 900 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स; टाइटन-SBI फिसले
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।