एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को 31 मार्च तक चुकाने होंगे AGR के ₹10,000 करोड़, DoT ने किया क्लियर; शेयर टूटे
भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को 31 मार्च तक लगभग ₹10,000 करोड़ के AGR बकाए का भुगतान करना होगा। दूरसंचार विभाग ने स्पष्ट किया है कि उन्हें वोडाफो ...और पढ़ें

एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर में गिरावट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को अपने बकाया एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) की किस्त 31 मार्च तक जमा करनी होगी। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) की तरफ से ये बात कही गयी है। इन दोनों कंपनियों को 31 मार्च तक सरकार को लगभग ₹10,000 करोड़ का भुगतान करना होगा। DoT के अनुसार इन कंपनियों को वोडाफोन आइडिया (Vi) की तरह कोई राहत नहीं मिली और ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इन्हें एजीआर की किस्त जमा करनी होगी, और ऐसा न करने पर इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा। इस खबर के बीच टाटा टेलीसर्विसेज और वीआई के शेयरों में आज कमजोरी आई है।
कितनी आई शेयरों में गिरावट?
एजीआर की किस्त जमा करने की खबर के बीच एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर गिरे हैं। करीब 10 बजे एयरटेल का शेयर 0.61 रुपये या 1.84 फीसदी गिरकर 32.53 रुपये पर है, जबकि एयरटेल का शेयर 1.87 फीसदी फिसलकर 1807.65 रुपये पर है।
किस पर कितना बकाया AGR?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारती एयरटेल को AGR बकाए के तौर पर ₹5,000 करोड़ से ज्यादा का भुगतान करना है, जबकि टाटा टेलीसर्विसेज को ₹4,000 करोड़ से ज्यादा देने हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जब किस्त में जमा हुआ ब्याज भी शामिल किया जाएगा, तो यह राशि और बढ़ जाएगी।
वोडाफोन आइडिया को मिली थी राहत
Vi के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर, सरकार ने 31 दिसंबर, 2025 को कंपनी के AGR से जुड़े बकाया को ₹87,695 करोड़ पर फ्रीज करने और 2041 तक 16 सालों में किस्तों में भुगतान करने की अनुमति देने की घोषणा की। AGR के अधिकतर भुगतान 10 साल बाद शुरू होंगे।
इस बीच, DoT की एक समिति VI के AGR बकाए की फिर से जांच कर रही है और यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की संभावना है। कंपनी को जो अंतिम राशि चुकानी होगी, उसमें काफी कमी आने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी को और राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें - Today Share Market Live Updates: शेयर बाजार में गिरावट हुई कम, 73000 के ऊपर आया सेंसेक्स; तेल के दाम 115 डॉलर के पार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।