सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 खरीद पर मिलेंगे 17 बोनस शेयर, मुनाफे में 80% के उछाल के बाद बड़ा फैसला; बजाज ऑटो और LG इसके ग्राहक

    Updated: Sat, 30 May 2026 09:17 PM (IST)

    अम्बा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2025-26 में 80.4% शुद्ध लाभ वृद्धि दर्ज की और निवेशकों को 17:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए हैं। कंपनी ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अम्बा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर की बड़ी खुशखबरी दी है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। डीलरशिप कंपनी अम्बा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड (Amba Auto Sales and Services) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार वित्तीय नतीजे जारी किए हैं।

    कंपनी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में इसके नेट प्रॉफिट में शानदार 80.4% की तेजी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के ₹777.60 लाख के मुकाबले इस साल (FY26) कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹1,403.22 लाख हो गया है। कंपनी की इनकम भी पिछले साल के ₹24,246.07 लाख से बढ़कर ₹26,880.51 लाख के स्तर पर पहुंच गई है।

    1 शेयर पर 17 बोनस शेयर

    कंपनी ने हाल ही में अपने निवेशकों को मालामाल करते हुए 17:1 के भारी अनुपात में बोनस शेयर जारी किए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर था, उन्हें 17 अतिरिक्त इक्विटी शेयर दिए गए। कंपनी ने कुल 1,27,50,000 बोनस इक्विटी शेयर जारी किए थे।

    इस बड़े पैमाने पर हुए बोनस इश्यू के कारण कंपनी की 'अर्निंग पर शेयर' (EPS) में भी बदलाव आया है। वर्तमान में इसका बेसिक और डाइल्यूटेड ईपीएस ₹10.39 पर है।

    शेयर बाजार में कैसा रहा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन?

    अगर अम्बा ऑटो के शेयरों की हिस्ट्री पर नजर डालें, तो शॉर्ट-टर्म में इसमें थोड़ा दबाव देखने को मिला है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों को कंपनी ने अच्छा रिटर्न दिया है। 1 सप्ताह में 0.72% की हल्की गिरावट देखने को मिली। इस साल अब तक 9.94% की गिरावट देखने को मिली। वहीं 3 साल में 26.61% की तेजी देखने को मिली। 5 साल का रिटर्न 52.55% का रहा।

    खबरें और भी

    अम्बा ऑटो सेल्स बिजनेस

    साल 2005 में बनी यह कंपनी भारत की दो दिग्गज कंपनियों Bajaj Auto Limited और LG Electronics India की अधिकृत डीलर है। कंपनी अपने 'Amba Bajaj' शोरूम और 'LG Best Shop' रिटेल आउटलेट्स के जरिए इन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स की बिक्री और सर्विसिंग का संचालन करती है।

    Source- NSE

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)