1 शेयर के बदले 25 बोनस शेयर और 10:5 का स्टॉक स्प्लिट एलान, Amber Enterprises की सब्सिडियरी कंपनी का बड़ा धमाका
अंबर एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी ने 11 जुलाई, 2026 को स्टॉक स्प्लिट, 25:1 बोनस शेयर और प्राइवेट से पब्लिक लिमिटेड में बदलने जैसे बड़े फैसलों की घोषणा क ...और पढ़ें

अंबर एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी IL JIN इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा ऐलान: 25 बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट
HighLights
हर 1 शेयर पर 25 बोनस शेयर का ऐलान।
₹10 फेस वैल्यू के शेयर का ₹5 में स्प्लिट।
कंपनी प्राइवेट से पब्लिक लिमिटेड में होगी परिवर्तित।
नई दिल्ली। अम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की एक अहम सब्सिडियरी, IL JIN इलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने निवेशकों के लिए अच्छी खबर दी है। 11 जुलाई, 2026 को हुई बैठक में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कई बड़े फैसलों को मंज़ूरी दी, जिनमें स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर जारी करना और कंपनी के स्ट्रक्चर में बदलाव शामिल हैं।
हर 1 शेयर के बदले 25 बोनस शेयर का एलान
स्टॉक स्प्लिट के साथ-साथ, कंपनी ने बड़ी संख्या में बोनस शेयर जारी करने का भी फ़ैसला किया है। बोर्ड ने 25:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफ़ारिश की है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर, शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर एक शेयर के बदले 25 अतिरिक्त बोनस शेयर मुफ़्त में मिलेंगे।
स्टॉक स्प्लिट का भी एलान
कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों के सब-डिविजन (स्टॉक स्प्लिट) को मंज़ूरी दे दी है। इस कदम के तहत, ₹10 की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹5 की फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में बांटा जाएगा। इस पहल का मुख्य मकसद स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ाना और छोटे निवेशकों के लिए शेयरों को ज़्यादा किफायती बनाना है।
प्राइवेट से पब्लिक लिमिटेड बनेगी कंपनी
एक और महत्वपूर्ण बदलाव के तहत, IL JIN Electronics अब 'प्राइवेट लिमिटेड' से 'पब्लिक लिमिटेड' कंपनी में परिवर्तित होने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी के नाम से प्राइवेट शब्द हटा दिया जाएगा। इस बदलाव के लिए कंपनी अपने मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशनऔर आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AoA) में आवश्यक संशोधन करेगी। भविष्य की विस्तार योजनाओं को देखते हुए, बोर्ड ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को मौजूदा 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 250 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है। यह कंपनी के बड़े विजन और आगामी ग्रोथ की ओर इशारा करता है।
खबरें और भी
मुख्यालय का स्थानांतरण और फंड जुटाने की योजना
कंपनी अपना रजिस्टर्ड ऑफिस महाराष्ट्र (पुणे) से बदलकर उत्तर प्रदेश (ग्रेटर नोएडा) ले जा रही है। इसके अलावा, भविष्य की विकास योजनाओं के लिए फंड जुटाने के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। कंपनी कर्ज, राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या पब्लिक इश्यू (IPO) के जरिए पैसा जुटा सकती है।
यह भी पढ़ें- ट्रेन की 1 बोगी की कितनी होती है कीमत, एक ट्रेन बनाने में आ जाएंगी करोड़ों की 6 रोल्स-रॉयस कार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)