सर्च करे
Home

Trending

    7 साल से मंदी दिखा रहे Bandhan Bank Shares में 8वें साल बड़ी तेजी, बीत गया बुरा वक्त या ये सिर्फ राहत रैली?

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 10:49 AM (IST)

    बंधन बैंक के शेयरों में 10 फरवरी से बड़ी और लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक यह स्टॉक 21 फीसदी रिटर्न दे चुका है। मार्केट एक्सपर्ट के अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ढाई फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं बंधन बैंक के शेयर

    नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से मंदी की मार झेल रहे बंधन बैंक (Bandhan Bank Shares) के शेयरों ने 10 फरवरी से जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। खास बात है कि फरवरी में अब तक यह शेयर 21 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है और आज भी ढाई फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या बंधन बैंक के शेयरों का सुनहरा दौर आ गया है। दरअसल, बंधन बैंक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई 741 रुपये से टूटकर 134 रुपये तक आ चुके हैं।

    ऐसे में लाखों शेयरधारक हैं जो बंधन बैंक के शेयरों को ऊंचे भाव पर खरीदकर बैठे हुए हैं उन्हें बंधन बैंक के शेयरों में हालिया तेजी को लेकर मार्केट एक्सपर्ट राय जरूर जाननी चाहिए।

    क्यों आ रही बंधन बैंक के शेयरों में तेजी?

    इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि कभी FY17–20 में ~4% RoA के साथ प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर का चमकता सितारा रहा Bandhan Bank, पिछले पाँच वर्षों में एसेट क्वालिटी के दबाव से जूझते हुए औसत RoA करीब 1% तक सिमट गया।

    बंधन बैंक के शेयरों में गिरावट का सिलसिला लंबा रहा, लेकिन अब तस्वीर धीरे-धीरे बदलती दिख रही है। मुनाफ़े की स्थिरता और क्रेडिट कॉस्ट में नियंत्रण के संकेत इस स्टॉक को फिर से चर्चा में ला रहे हैं, और ₹190 का लक्ष्य सामने रखा जा रहा है।

    क्या यह असली वापसी है या सिर्फ राहत की रैली?

    अभिषक भट्ट की मानें तो फंडामेंटल स्तर पर सबसे बड़ा ट्रिगर MFI बिज़नेस की कलेक्शन एफिशिएंसी है, क्योंकि पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल और असम में बैंक की मजबूत मौजूदगी किसी भी राजनीतिक या चुनावी हलचल के दौरान रिकवरी ट्रेंड को प्रभावित कर सकती है।

    बंधन बैंक के शेयरों के लिए अहम लेवल

    मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, बंधन बैंक के शेयरों के लिए ₹180–182 का ज़ोन मजबूत सपोर्ट बनकर उभरा है, जहाँ से हालिया खरीदारी दिखी। ऊपर की ओर ₹190–195 बड़ा रेजिस्टेंस है — इसके ऊपर शेयर टिकता है तो बड़ा ब्रेकआउट आएगा। स्टॉक 200-DMA के आसपास जूझ रहा है; इसके ऊपर क्लोजिंग मोमेंटम को और तेज कर सकती है।

    RSI 50–60 के दायरे में है। ₹195 के ऊपर मजबूती आई तो ₹210–220 की चाल से इनकार नहीं, लेकिन ₹180 के नीचे फिसलन आई तो दबाव फिर लौट सकता है।

    ये भी पढ़ें- Stock Trading Idea: टाटा स्टील के शेयरों में आएगी और तेजी, क्या करनी चाहिए जोमैटो व SBI में मंदी? देखें टारगेट

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    women achievers
    women achievers