45% एनालिस्ट्स ने दी SELL रेटिंग...फिर भी 5% उछला BHEL का शेयर; तेजी की कहीं ये खास वजह तो नहीं?
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का शेयर 20 अप्रैल को 5% उछला, कंपनी के FY25-26 के बिजनेस अपडेट के बाद। कुल टर्नओवर ₹32,350 करोड़ रहा, जो 18% की ...और पढ़ें

बीएचईएल के शेयर ने लगाई छलांग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL Share Price Today) का शेयर सोमवार, 20 अप्रैल को 5% तक उछला है। यह बढ़त तब देखने को मिल रही है, जब कंपनी ने पिछले शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद पूरे वित्त वर्ष के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का कुल टर्नओवर ₹32,350 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18% की वृद्धि है।
अपडेट के अनुसार, BHEL के कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹75,000 करोड़ रहे, जो पिछले साल के ₹92,535 करोड़ के आंकड़े से 19% कम है। पावर सेक्टर के लिए, BHEL के ऑर्डर इनफ्लो पिछले साल के मुकाबले 27.5% घटकर ₹59,000 करोड़ रह गए, जबकि इंडस्ट्रियल सेगमेंट के ऑर्डर साल-दर-साल आधार पर 45% बढ़कर ₹16,000 करोड़ हो गए।
किस भाव पर पहुंचा शेयर?
आज BSE पर बीएचईएल का शेयर 316.79 रुपये के मुकाबले 318.53 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 333.79 रुपये तक गया है। पौने 11 बजे ये शेयर 15.95 रुपये या 5.03 फीसदी उछलकर 332.74 रुपये पर है।
45% एनालिस्ट्स ने दी Sell रेटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 20 एनालिस्ट्स जो BHEL को कवर करते हैं, उनमें से नौ-नौ विश्लेषकों ने इसे "खरीदें" और "बेचें" की रेटिंग दी है, जबकि दो अन्य ने इस शेयर को "होल्ड" की रेटिंग दी है। यानी 45 फीसदी एनालिस्ट्स का आउटलुक शेयर पर सेल का है। मगर फिर भी आज इसमें तेजी दिख रही है।
कितना है शेयर का टार्गेट? (BHEL Share Target)
प्रमुख ब्रोकरेज फर्म Axis Capital ने स्टॉक पर अपनी "सेल" रेटिंग बनाए रखी है, जिसका प्राइस टार्गेट ₹188 है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तरों से इसमें 40% की गिरावट की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि चौथी तिमाही में BHEL के बेहतर प्रदर्शन का असर पहले से ही शेयर की कीमत में दिख रहा है, और वित्त वर्ष 2027 के लिए अनुमानित ऑर्डर इनफ्लो ₹80,600 करोड़ है, जो अभी भी वित्त वर्ष 2025 के उस उच्चतम स्तर से कम है।
ब्रोकरेज फर्म ने यहां तक कहा कि शेयर की कीमत में हाल ही में जो तेजी देखी गई है, उसका कंपनी के फंडामेंटल्स से कोई लेना-देना नहीं है। अप्रैल महीने में अब तक यह स्टॉक 30% ऊपर जा चुका है। नवंबर 2023 के बाद से यह इस स्टॉक के लिए सबसे अच्छा महीना साबित हो रहा है। नवंबर 2023 में इस स्टॉक में 41% की तेजी आई थी।
ये भी पढ़ें - Share Market Today Live: ईरान-यूएस तनाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 315 अंक उछला; निफ्टी 24400 के पार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।