सर्च करे
Home

Trending

    Mock Trading: आज शनिवार को भी खुला है स्टॉक मार्केट, देखें BSE और NSE में ट्रेडिंग हो रही या नहीं

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 07:30 AM (IST)

    BSE और NSE ने आज शनिवार, 7 मार्च 2026 को मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया है। यह सामान्य ट्रेडिंग नहीं, बल्कि सिस्टम की परफॉर्मेंस और रेजिलिएंस को टेस्ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Mock Trading: आज शनिवार को भी खुला स्टॉक मार्केट, देखें BSE और NSE में ट्रेडिंग हो रही या नहीं

    नई दिल्ली। भारतीय एक्सचेंज BSE और NSE आमतौर पर शनिवार के दिन बंद रहते हैं। लेकिन आज शनिवार के दिन दोनों एक्सचेंज खुले हैं। आज इन दोनों एक्सचेंज पर मॉक ट्रेडिंग (Mock Trading) सेशन का आयोजन है।

    B SE और NSE ने अपनी रेगुलर तैयारी और सिस्टम रेजिलिएंस उपायों के तहत, शनिवार, 7 मार्च 2026 को इक्विटी सेगमेंट के लिए एक मॉक ट्रेडिंग सेशन तय किया है। इस एक्सरसाइज से ट्रेडिंग मेंबर्स, जिनमें थर्ड-पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले भी शामिल हैं, को सिम्युलेटेड मार्केट कंडीशन में अपने एप्लिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर को टेस्ट करने का मौका मिलेगा।

    NSE-BSE ने दी जानकारी

    मॉक ट्रेडिंक को लेकर NSE ने शुक्रवार 6 मार्च को एक सर्कुलर जारी किया थी। एनएसई ने सर्कुलर में लिखा कि एक्सचेंज शनिवार, 7 मार्च, 2026 को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।

    वहीं, BSE ने 5 मार्च को इसे लेकर सर्कुलर जारी किया था। उसने अपने सर्कुलर में लिखा था कि एक्सचेंज ने शनिवार, 07 मार्च, 2026 को इक्विटी सेगमेंट के लिए एक मॉक ट्रेडिंग सेशन तय किया है।

    BSE पर मॉक ट्रेडिंग की टाइमिंग

    ट्रेडिंग सेशन कब से कब तक
    लॉग-इन 10:15 AM 10:45 AM
    सुबह ब्लॉक डील विंडो 10:45 AM 11.00 am
    प्री-ओपन    
    · ऑर्डर एंट्री पीरियड 11:00 AM 11:08 am^
    · मैचिंग पीरियड 11:08 AM 11:15 AM
    लगातार ट्रेडिंग T+1*# 11:15 AM 3:30 PM
    लगातार ट्रेडिंग T+0 11:15 AM 1:30 PM
    IPO और री-लिस्टेड स्क्रिप्स के लिए स्पेशल प्री-ओपन#    
    · ऑर्डर एंट्री पीरियड 11:00 AM 11:45 am^
    · मैचिंग पीरियड 11:45 AM 12:00 PM
    SPOS स्क्रिप्स के लिए लगातार ट्रेडिंग*# 12:00 PM 3:30 PM
    समय-समय पर कॉल ऑक्शन (1 घंटे के 4 सेशन) 11:30 AM 3:30 PM
    सेटलमेंट डिटेल्स के लिए ऑक्शन    
    · ऑफर एंट्री और मैचिंग पीरियड 12:00 PM 12:45 PM
    दोपहर ब्लॉक डील विंडो 1:30 PM 1:45 PM
    क्लोजिंग 3:30 PM 3:40 PM
    क्लोजिंग के बाद 3:40 PM 3:50 PM
    ट्रेड मॉडिफिकेशन T+1 - 4:00 PM
    ट्रेड मॉडिफिकेशन T+0   1:45 PM

    यानी आज दोनों ही प्लेफॉर्म पर ट्रेडिंग होगी। लेकिन यह ट्रेडिंग नॉर्मल ट्रेडिंग से अलग है। यह एक तरह कि वर्चुअल ट्रेडिंग है। यानी सिस्टम की कैपेबिलिटी को टेस्ट करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।

    NSE पर मॉक ट्रेडिंग की क्या है टाइमिंग?

    NSE Mock Time

    NSE mock time period

    क्यों आयोजित की जाती है मॉक ट्रेडिंग?

    मॉक ट्रेडिंग सेशन आम तौर पर स्टॉक एक्सचेंज अपने सिस्टम की परफॉर्मेंस को टेस्ट करने और बिना किसी गलती के ट्रेडिंग पक्का करने के लिए करते हैं। मॉक ट्रेडिंग ( (What is meant by Mock Trading) )आम तौर पर महीने के पहले शनिवार को कमोडिटी डेरिवेटिव्स, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इक्विटी सेगमेंट के लिए तय की जाती है। इन सेशन के दौरान, आपकी होल्डिंग्स या पोजीशन वैल्यू मॉक ट्रेडिंग कीमतों के आधार पर दिख सकती हैं।

    इस वजह से, आपको मार्केट वॉच पर गलत कीमतें और गलत पोजीशन या होल्डिंग्स वैल्यू दिख सकती हैं। हालांकि, मॉक ट्रेडिंग सेशन खत्म होने के बाद, शुक्रवार की असल क्लोजिंग कीमतें अपडेट हो जाती हैं।

    Source- BSE and NSE

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: बीत गया रंगों का त्योहार, कब खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार; इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार?