सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSE Share Price: फिर गिरे बीएसई के शेयर, रिकॉर्ड स्तरों से मुनाफावसूली; एक्सपर्ट से समझें बेचें या होल्ड करें?

    Updated: Fri, 29 May 2026 10:37 AM (IST)

    रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद बीएसई के शेयर मुनाफावसूली के कारण लगातार दूसरे सत्र में गिरे हैं। विशेषज्ञों ने मौजूदा निवेशकों को शेयर होल्ड करने की सलाह द ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बीएसई के शेयर रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफावसूली से गिरे।

    2. मार्केट एक्सपर्ट ने मौजूदा निवेशकों को शेयर होल्ड करने की सलाह दी।

    3. शेयरों के लिए 4255 रुपये का लेवल बड़ा रेजिस्टेंस होगा।

    नई दिल्ली। रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद बीएसई के शेयरों (BSE Share Price) में मुनाफावसूली हावी हो गई है। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब बीएसई के स्टॉक दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 29 मई को यह शेयर 4250 रुपये पर खुले और 4172 रुपये का निचला स्तर छू लिया। इससे पहले 27 मई को बीएसई के शेयरों ने 4446 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था और इसी स्तर से मुनाफावसूली हावी हो गई।

    बीएसई ने हाल ही में FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसमें इस एक्सचेंज का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। शेयरों में लगातार गिरावट के बाद मार्केट एक्सपर्ट ने नई खरीदारी को लेकर अपनी राय दी है।

    होल्ड करें या बेंचे BSE के शेयर?

    मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो रिकॉर्ड स्तर से हावी हुई मुनाफावसूली के बावजूद स्टॉक का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत (Bullish) बना हुआ है। जिन निवेशकों के पास यह शेयर है, वे इसे होल्ड कर सकते हैं। चूंकि शेयर शॉर्ट-टर्म में काफी ऊपर आ गया है, इसलिए नई एंट्री के लिए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

    वहीं, आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने बीएसई के शेयरों में फिलहाल मुनाफावसूली करने की सलाह दी है। उन्होंने शेयरों के लिए 4100 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट बताया है, जबकि 4255 रुपये का लेवल बड़ा रेजिस्टेंस होगा। ऐसे में सपोर्ट और रेजिस्टेंस के ऊपर जाने के बाद ही शेयर में बड़ी तेजी या गिरावट देखने को मिलेगी।

    कैसे रहे BSE के Q4 रिजल्ट

    • चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 61% बढ़कर ₹797 करोड़ के करीब रहा।
    • ऑपरेशंस से होने वाली कुल आय में भी लगभग 85% का शानदार उछाल दर्ज किया गया है।
    • कंपनी के ट्रेडिंग और डेरिवेटिव्स वॉल्यूम में भारी वृद्धि हुई है।

    ये भी पढ़ें- IRCTC Share Price: हर शेयर 200 रुपये कमाने का मौका! आईआरसीटीसी पर बुलिश PL कैपिटल; दिया बड़ा टारगेट प्राइस

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी