Central Mine Share Price: एक और आईपीओ ने किया निवेशकों का भारी नुकसान, सिर्फ निराशा ही लगी हाथ; कितना हुआ घाटा?
IPO News: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट (CMPDI) ने शेयर बाजार में प्रवेश किया, लेकिन निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। कंपनी का आईपीओ लगभग 7 ...और पढ़ें
-1774845746872_m.webp)
IPO News: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टियूट ने फाइनली शेयर बाजार में एंट्री कर ली है। हालांकि कंपनी की ये एंट्री इतनी खास नहीं रही। आजकल बहुत कम ऐसे आईपीओ आ रहे हैं जिनकी लिस्टिंग से निवेशकों को बड़ा मुनाफा हो रहा है।
सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टियूट की लिस्टिंग (Central Mine Planning & Design Institute Listing) से भी निवेशकों का बड़ा नुकसान हुआ। ये 6.98% या 7% के घाटे पर लिस्ट हुआ। आइए जानते हैं कि निवेशकों को कुल कितना नुकसान हुआ?
Central Mine Share Price: कितना हुआ निवेशकों को नुकसान?
इसका इश्यू प्राइस 172 रुपये प्रति शेयर रहा। इसकी लिस्टिंग 12 रुपये प्रति शेयर की गिरावट के साथ हुई। सेंटर माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टियूट के एक शेयर प्राइस का 160 रुपये प्रति शेयर रहा। इसका लॉट साइज 80 शेयर्स का है। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग में कुल 960 रुपये नुकसान हुआ।
कितना चल रहा है शेयर प्राइस?
लिस्टिंग के लगभग दो घंटे बाद भी इसके शेयर की कीमत पर ज्यादा कोई बदलाव नहीं आया है। सुबह 11.45 बजे सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टियूट के एक शेयर का प्राइस 159 रुपये चल रहा है। यह लिस्टिंग प्राइस से केवल 1 रुपये प्रति शेयर ही कम है। सुबह 11.47 बजे इसने 168 रुपये प्रति शेयर का हाई और 157.19 रुपये प्रति शेयर का लो बनाया है।
बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में इसके एक शेयर का प्राइस 159.85 रुपये चल रहा है। बीएसई में इसकी लिस्टिंग 162.50 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी। इस साल जितने भी आईपीओ आए उनकी लिस्टिंग से निवेशकों को खास मुनाफा नहीं हुआ है। इसके साथ ही ग्रे मार्केट में भी ये आईपीओ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।