सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 जून से खुल रहा ये धांसू मेनबोर्ड IPO, GMP में उछाल; जानें कितना होगा मुनाफा

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:44 PM (IST)

    एक महीने की सुस्ती के बाद, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 3 जून को खुलने जा रहा है। इसका प्राइस बैंड ₹182-₹192 प्रति शेयर है और ग्रे मार्केट में ₹2 ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का GMP ₹27 चल रहा है। 

    HighLights

    1. सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ 3 जून से 5 जून तक खुलेगा।

    2. प्राइस बैंड ₹182-₹192, ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹27 है।

    3. ₹630 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशखबरी है। एक महीने की सुस्ती के बाद, मेनबोर्ड आईपीओ (Upcoming IPO) बाजार में फिर से तेजी आने वाली है। 5 मई, 2026 को खुले बागमेन प्राइम ऑफिस आरईआईटी आईपीओ के बाद, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies GMP) आईपीओ 3 जून को निवेश के लिए खुलने वाला है। ग्रे मार्केट में भी इसे लेकर अभी से पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

    CMR Green Technologies IPO का प्राइस बैंड क्या है?

    कंपनी ने इसके लिए 182 रुपये से 192 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। गैर-लौह धातु रीसाइक्लिंग सेक्टर की कंपनी 'सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज' अपना 630 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ रही है।

    यह आईपीओ आम निवेशकों के लिए 3 जून से 5 जून 2026 तक खुला रहेगा। वहीं, एंकर निवेशक 2 जून से ही इसमें बोली लगा सकेंगे। निवेशकों को कम से कम 78 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। फरीदाबाद स्थित इस कंपनी का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत प्रमोटर्स और एक निवेशक करीब 3.28 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे।

    ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव?

    अगर आप लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं, तो ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के आंकड़े आपको खुश कर सकते हैं। मौजूदा समय में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का GMP ₹27 चल रहा है। 192 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹219.5 के आसपास हो सकती है, जो करीब 14.32% का मुनाफा दिखाता है। यानी एक लॉट के 78 शेयर पर निवेशकों को करीब ₹2,145 का अनुमानित फायदा हो सकता है।

    खबरें और भी

    कर्मचारियों के लिए कितना हिस्सा है रिजर्व?

    कंपनी ने अपने कर्मचारियों का भी खास ध्यान रखा है। कर्मचारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर रिजर्व रखे गए हैं, और उन्हें इश्यू प्राइस पर खास छूट भी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रिलायंस से लेकर सिप्ला तक, अगले हफ्ते तक इन शेयरों में मिलेगा तगड़ा डिविडेंड पाने का मौका; खाते में सीधे आएंगे पैसे

    किन निवेशकों के लिए कितना हिस्सा?

    • QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स): 50% से अधिक हिस्सा
    • NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स): कम से कम 15% हिस्सा
    • Retail (खुदरा निवेशक): कम से कम 35% हिस्सा

    किन अन्य 3 कंपनियों को मिली है SEBI की मंजूरी?

    1. रोडेक फार्मा (Rodek Pharma): यह पशु चिकित्सा दवा क्षेत्र की कंपनी है। इसका आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।

    2. रेनी स्ट्रिप्स (Ranee Strips): यह इस्पात संरचनात्मक उत्पाद बनाने वाली कंपनी है, जिसने दिसंबर 2025 में अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे।

    3. कृष्णा बिल्डस्पेस (Krishna Buildspace): यह एक मैन्युफैक्चिंग कंपनी है।

    रोडेक फार्मा और कृष्णा बिल्डस्पेस ने इसी साल जनवरी 2026 में सेबी के पास अपने दस्तावेज जमा किए थे। इन तीनों कंपनियों को 26-27 मई 2026 के बीच सेबी से मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इनके शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होते हुए नजर आएंगे।

    "IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)