सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI, ICICI के बाद HDFC बैंक के 6000 ATM में पैसा डालने का काम, ₹400 करोड़ में ठेका; फोकस में ये ₹290 का शेयर

    Updated: Mon, 11 May 2026 12:36 AM (IST)

    CMS Info Systems को HDFC बैंक से 400 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी (CMS Info Systems Share) अगले 5 सालों तक 6,000 ATM का प्रबंधन और A ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    CMS Info Systems को HDFC बैंक से 400 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर्स किसी भी कंपनी के शेयरों में नई जान फूंक सकते हैं। कैश मैनेजमेंट और एटीएम (ATM) सेवाओं से जुड़ी दिग्गज कंपनी CMS Info Systems के निवेशकों के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है। कंपनी को देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, HDFC Bank से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर के बाद मात्र ₹290 के भाव वाला यह शेयर बाजार में निवेशकों के रडार पर आ गया है।

    क्या है ₹400 करोड़ की यह बड़ी डील?

    CMS इन्फो सिस्टम्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी को HDFC बैंक से 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी अगले 5 सालों तक देशभर में HDFC बैंक के 6,000 एटीएम (ATM) का मैनेजमेंट और रखरखाव करेगी। इस डील के तहत कंपनी सिर्फ एटीएम में नकदी ही नहीं डालेगी, बल्कि 'करेंसी फोरकास्टिंग' (किस एटीएम में कब और कितने कैश की जरूरत है) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकी समाधान भी मुहैया कराएगी।

    SBI और ICICI बैंक से भी मिल चुका है बड़ा काम

    CMS Info Systems के पास इस समय ऑर्डर्स की कोई कमी नहीं है। हाल ही में इस कंपनी को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से भी 1,000 करोड़ रुपये का एक विशाल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इसके अलावा, पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने ICICI बैंक के साथ भी अपनी साझेदारी का विस्तार किया है।

    कंपनी के मुनाफे पर क्या होगा असर?

    CMS इन्फो सिस्टम्स के मुख्य कारोबार अधिकारी, अनुश राघवन ने बताया कि HDFC बैंक के साथ हुए इस नए सौदे से कंपनी की कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक निजी क्षेत्र के बैंकों से होने वाली आय का योगदान बढ़कर 30 प्रतिशत हो जाएगा, जो फिलहाल 25 प्रतिशत है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: TATA कंपनी के हर शेयर में ₹891 कमाने का मौका! राकेश झुनझुनवाला के इस फेवरेट स्टॉक पर जेपी मॉर्गन ने बढ़ाया टारगेट

    कैसी है CMS Info Systems की वित्तीय स्थिति?

    यह कंपनी भारत के 'कैश लॉजिस्टिक्स' सेक्टर में दिग्गज कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4,768 करोड़ रुपये है। अभी शेयर का भाव ₹290 के आसपास ट्रेड कर रहा है। एटीएम कैश मैनेजमेंट और रिटेल कैश पिकअप (RCM) के मामले में यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है। भारत के संगठित कैश लॉजिस्टिक्स बाजार में इस कंपनी का 42% का भारी-भरकम मार्केट शेयर है।

    Source:

    BSE

    यह भी पढ़ें- Bonus Share: एक साल में पैसा किया 7 गुना, अब देने जा रही 1 पर 2 बोनस शेयर; Titan वाला काम करती है ये कंपनी