सर्च करे
Home

Trending

    बुरी तरह गिरते बाजार में 11 रुपये वाले शेयर का कमाल, कच्चे तेल की तेजी से मिला फायदा, 20 फीसदी चढ़ गया स्टॉक

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 12:41 PM (IST)

    शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद, आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। 11 रुपये के इस शेयर में यह उछाल कच्चे तेल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में तेजी आई।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market Crash) में आज चारों ओर हाहाकार मचा है। कई दिग्गज स्टॉक बुरी तरह गिरे जा रहे हैं। कोई 10 फीसदी तो कोई पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हैरानी की बात है कि ऐसे बुरे हालात में एक शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है। 11 रुपये वाले इस शेयर में अपर सर्किट लग चुका है। दरअसल, आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Exploration Services Limited) के शेयर गिरते बाजार में तगड़ी तेजी दिखा रहे हैं।

    आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज के शेयर सुबह 10.20 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 11.74 रुपये का हाई लगा दिया। फिलहाल, शेयर 11.41 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

    गिरते बाजार में क्यों आई तेजी?

    आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज के शेयरों में इस तूफानी तेजी से निवेशक हैरान हैं। दरअसल, यह एक ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन कंपनी है और तेल और गैस सेक्टर को सेवाएं प्रदान करती है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी आई है इसलिए इसका फायदा इस कंपनी को मिला है।

    खास बात है कि इस कंपनी के क्लाइंट्स की लिस्ट में ओएनजीसी, आईओसी, रिलायंस और वेदांता समेत अन्य कंपनीज हैं। इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 116 करोड़ रुपये है।

    लगातार जारी है तेजी का सिलसिला

    खास बात है कि आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज के शेयरों में तेजी का सिलसिला पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से जारी है। 4 और 5 मार्च को भी कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए। लेकिन, 6 मार्च को मुनाफावसूली के चलते 17 फीसदी तक टूट गए, और अब फिर से 20 फीसदी की तेजी दिखाई है। खास बात है कि एक महीने के अंदर इस कंपनी के शेयर 45 फीसदी की तेजी दिखा चुके हैं, लेकिन पिछले 5 सालों में इसका रिटर्न नेगेटिव रहा है।

    ये भी पढ़ें- क्रूड ऑयल में 25% उछाल से एयरलाइन शेयरों में भारी गिरावट, इंडिगो और स्पाइसजेट को लगा झटका; आगे क्या होगा?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)