क्रूड ऑयल में 25% उछाल से एयरलाइन शेयरों में भारी गिरावट, इंडिगो और स्पाइसजेट को लगा झटका; आगे क्या होगा?
क्रूड ऑयल की कीमतों में 25% उछाल से भारतीय एयरलाइन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इंडिगो का शेयर 7.47% और स्पाइसजेट का 4.71% गिरा। ...और पढ़ें

एयरलाइंस शेयरों में भारी गिरावट, तेल में उछाल का असर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। क्रूड ऑयल की कीमतों में 25 फीसदी की उछाल के बाद आज एयरलाइंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट आई है। करीब 10 बजे BSE पर इंडिगो का शेयर (Indigo Share Price) 329.10 रुपये या 7.47 फीसदी गिरकर 4,075.50 रुपये पर है, जबकि स्पाइसजेट का शेयर (Spicejet Share Price) इस समय 0.66 रुपये या 4.71 फीसदी की कमजोरी के साथ 13.34 रुपये पर आ गया है।
कितने पर पहुंचे क्रूड ऑयल के दाम?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच सप्लाई कम होने और शिपमेंट में लंबे समय तक रुकावट आने के डर के बीच अमेरिका के मुख्य तेल बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI Crude Oil) में करीब 25 प्रतिशत की जोरदार उछाल आई है और ये $113.37 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड लगभग 23 प्रतिशत महंगा होकर करीब $114 प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया है।
एयरलाइंस पर क्रूड महंगा होने का असर
बता दें कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से एयरलाइंस की लागत बढ़ेगी और कमजोर रुपया दबाव को और बढ़ाएगा। आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी 92.32 के ऑल-टाइम लो लेवल तक फिसल गया है। दूसरी ओर HSBC ने इस महीने की शुरुआत में एक कहा था कि कैंसलेशन से होने वाले किसी भी सीधे नुकसान के अलावा, तेल की कीमतों में कोई भी उछाल एयरलाइन कंपनियों के मुनाफे पर असर डाल सकता है।
दरअसल मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच एयरलाइन कंपनियों के कैंसलेशन में इजाफा हुआ है।
धीरे-धीरे आ रही अस्थिरता
इस बीच UAE और भारत के बीच हवाई यात्रा कई दिनों की बड़ी रुकावटों के बाद धीरे-धीरे स्थिर हो रही है, क्योंकि भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने मिडिल ईस्ट और यूरोप फ्लाइट ऑपरेशन के अपडेट की घोषणा की है।
ये बदलाव ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने के बाद किए गए हैं। इस तनाव से दुनिया भर की एयरलाइनों को सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल या रीरूट करनी पड़ीं।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बढ़ाया टार्गेट
एक तरफ आज इंडिगो का शेयर टूटा है, तो वहीं दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक को अपग्रेड किया। कोटक ने इंडिगो को 'Buy' रेटिंग दी है और प्रति शेयर ₹5,500 का प्राइस टार्गेट रखा है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें लगभग 25% की बढ़त हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Share Market Live: शेयर बाजार में हाहाकार, 24000 के नीचे खुला निफ्टी; सेंसेक्स ने तोड़ दिया 76500 का लेवल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।