क्रिप्टो बाजार में पिछले 24 घंटों के दौरान स्थिर लेकिन सकारात्मक रुझान देखने को मिला है
क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन और इथेरियम स्थिर रहे, जबकि पेमेंट्स और स्टोरेज टोकन में मजबूती दिखी। Request Network और Solar जैसे टोकन में उछाल दर्ज हुआ। ...और पढ़ें
-1772867304077_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली। सबसे पहले बात Bitcoin की तो यह लगभग $68,355 के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं Ethereum भी $1,982 के करीब टिककर ट्रेड कर रहा है। कुल मिलाकर बाजार में मोमेंटम बरकरार है और रिटेल के साथ-साथ इंस्टीट्यूशनल इंटरेस्ट भी लगातार बना हुआ है।
अब सेक्टर की बात करें तो Payments और Storage टोकन्स में खास मजबूती देखने को मिली।
Request Network (REQ) में लगभग 17.04% की तेज़ी
Solar (SXP) में करीब 23.84% का उछाल
वहीं Storage सेगमेंट में भी सकारात्मक रुख रहा:
Filecoin (FIL) करीब 4.59% चढ़ा
Arweave (AR) में लगभग 1.5% की बढ़त दर्ज हुई
यानि कि बाजार में सेलेक्टिव बाइंग दिखाई दे रही है, खासकर उन प्रोजेक्ट्स में जिनका रियल-वर्ल्ड यूज़ केस मजबूत है।
अब बात करें क्रिप्टो एडॉप्शन की। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर TikTok जैसे प्लेटफॉर्म अब क्रिप्टो डिस्कवरी के लिए अहम बनते जा रहे हैं, जहां क्रिएटर्स छोटे-छोटे एजुकेशनल वीडियो के जरिए ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट्स को आसान भाषा में समझा रहे हैं, जिससे युवा ऑडियंस तेजी से इस स्पेस से जुड़ रही है।
इंस्टीट्यूशनल फ्रंट पर भी अच्छी प्रगति हो रही है। Bank of Canada ने कनाडा के कई बड़े बैंकों के साथ मिलकर हाल ही में $73 मिलियन का टोकनाइज्ड बॉन्ड पायलट सफलतापूर्वक पूरा किया है।
यह प्रयोग दिखाता है कि पारंपरिक वित्तीय संस्थान अब ब्लॉकचेन के जरिए तेज़, पारदर्शी और अधिक कुशल वित्तीय प्रक्रियाओं की संभावनाओं को सक्रिय रूप से एक्सप्लोर कर रहे हैं।
क्रिप्टो बाजार में अभी स्थिरता के साथ सेक्टर-स्पेसिफिक रैली देखने को मिल रही है, और साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स व संस्थागत भागीदारी दोनों ही क्रिप्टो इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
(निश्चल शेट्टी WazirX के संस्थापक हैं, जो भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। वे Web3 इकोसिस्टम में एक प्रमुख आवाज़ हैं और भारत में ब्लॉकचेन-नेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।)
(डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।