गिरते बाजार में 15% चढ़े Cupid के शेयर, कंडोम बनाने वाली कंपनी के इस एलान से खुश हुए निवेशक
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, CUPID LIMITED के शेयरों में 14% की तेजी आई। कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की, जिससे निवेशक ...और पढ़ें

कंडोम और एचआईवी किट समेत अन्य फार्मा प्रोडक्ट्स बनाती है कंपनी।
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market Crash) 9 मार्च को भारी गिरावट के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। उनमें CUPID LIMITED के स्टॉक भी शामिल हैं। दरअसल, कंडोम और HIV टेस्ट किट बनाने वाली इस फार्मा कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। क्यूपिड के शेयर 14 फीसदी की बढ़त के साथ 91.60 रुपये पर बंद हुए।
कंपनी के शेयरों में यह बंपर तेजी बोनस शेयर देने के एलान के बाद आई है। दरअसल, कंपनी ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। ऐसे में जिन शेयरधारकों के पास 9 मार्च की रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के स्टॉक हैं उन्हें प्रत्येक मौजूदा शेयर के बदले 4 बोनस शेयर मिलेंगे।
क्या होते हैं बोनस शेयर?
दरअसल, बोनस शेयर एक अतिरिक्त शेयर होता है जो कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी लागत के प्रदान करती है। यह आमतौर परकंपनी के संचित मुनाफे से लिया जाता है, ताकि निवेशकों को रिवार्ड दिया जा सके। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास क्यूपिड के 1,000 शेयर हैं, तो उन्हें 4,000 अतिरिक्त बोनस शेयर दिए जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप 4:1 बोनस वितरण के बाद कुल 5,000 शेयर हो जाएंगे।
शेयरों में तेजी पर एक्सपर्ट की राय
क्यूपिड के शेयरों में तेजी पर चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट, सचिन गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से, क्यूपिड एक मल्टीबैगर प्रदर्शन करने वाले शेयर के रूप में जाना जाता है, और कमजोर मार्केट के बावजूद टेक्निकल चार्ट पर शेयर ने ब्रेकआउट का संकेत दिया है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि शेयर ने अपने 50-दिवसीय SMA को फिर से हासिल कर लिया है, साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में 11 गुना वृद्धि हुई है, जो वर्तमान स्तरों पर मजबूत संस्थागत और रिटेल निवेशकों की खरीद का संकेत देती है। मौजूदा टेक्निकल आउटलुक के आधार पर, शेयर में और तेजी आने की उम्मीद है। ऐसे में शेयर के लिए 96 और 100 रुपये के स्तर अगले संभावित टारगेट हो सकते हैं, जबकि नीचे की ओर, 83-79 का जोन एक महत्वपूर्ण सपोर्ट होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में मची तबाही के बीच गौतम अदाणी का दांव, बना दी नई कंपनी; जानें क्या करेगी काम
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।