ये भारतीय कंपनी निकालेगी किर्गिस्तान की 'जमीन चीरकर सोना', तैयारी लगभग पूरी; 44 पैसे से ₹121 पर पहुंचा शेयर
डेक्कन गोल्ड माइन्स किर्गिस्तान में अपने Altyn Tor प्रोजेक्ट को अगस्त 2026 तक पूरी तरह से कमर्शियल ऑपरेशन में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का लक्ष् ...और पढ़ें

44 पैसे से 121 रुपये पर पहुंचा शेयर (AI इमेज)
नई दिल्ली। डेक्कन गोल्ड माइन्स लिमिटेड (Deccan Gold Mines) भारत की पहली लिस्टेड प्राइवेट गोल्ड एक्सप्लोरेशन कंपनी है। इसकी स्थापना 2003 में हुई थी और यह भारत (जोनागिरी, गंजूर) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भंडारों की खोज और डेवलपमेंट पर फोकस करती है। इसका टार्गेट 2026 तक सालाना एक टन से अधिक सोने का उत्पादन करना है। मई 2026 तक, कंपनी किर्गिस्तान में अपने Altyn Tor प्रोजेक्ट को पूरी क्षमता से उत्पादन की ओर आगे बढ़ा रही है। इसी प्रोजेक्ट पर कंपनी ने नई अपेडट दी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
पूरे जोरों से चल रहा काम
Altyn Tor प्रोजेक्ट पर डेक्कन गोल्ड माइन्स ने कहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में मौसम में काफी सुधार होने के कारण, प्लांट को कमर्शियल ऑपरेशन के लिए तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा है। काम में तेजी लाने के लिए, अब लगभग 130 भारतीय प्रवासी एक बड़ी स्थानीय टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
कंपनी ने कहा है कि ग्रेविटी सर्किट पूरी तरह से चालू हो चुका है, और जून में मेरिल-क्रो सर्किट को चालू करने की तैयारी में कंसंट्रेट का उत्पादन शुरू हो जाएगा। मेरिल-क्रो सर्किट के जून में चालू होने की उम्मीद है, जिससे ग्रेविटी कंसंट्रेट से 'डोरे बार' का उत्पादन संभव हो पाएगा।
अगस्त में शुरू हो जाएगा कमर्शियल प्रोडक्शन
सभी ट्रायल्स पूरे होने के बाद, यह फुल स्केल प्लांट अगस्त 2026 तक कमर्शियल ऑपरेशन के लिए तैयार हो सकता है। कंपनी ने अगस्त में इसके उद्घाटन की योजना बनाना शुरू कर दिया है, जो भारत और किर्गिजस्तान के स्वतंत्रता दिवस के साथ मेल खाता है।
खबरें और भी
कंपनी के एमडी हनुमान प्रसाद के अनुसार, "किर्गिस्तान में पहली भारतीय खनन कंपनी के तौर पर, हम जिम्मेदार डेवलपमेंट, बेहतरीन कामकाज और सीमा-पार सहयोग का एक ऐसा मॉडल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिससे दोनों देशों को फायदा हो। हम अगस्त में होने वाले उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो वह महीना होगा जब भारत और किर्गिस्तान, दोनों ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
शेयर ने किया है जोरदार परफॉर्मेंस
शेयर बाजार में डेक्कन गोल्ड माइन्स के स्टॉक ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। 8 मई 2003 को लिस्टिंग वाले दिन इसका शेयर 44 पैसे पर था, जो शुक्रवार को 120.95 रुपये पर बंद हुआ। यानी इसने 27,388.64 फीसदी रिटर्न दिया। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा करीब 275 गुना हो गया।
इतने रिटर्न से जिस निवेशक ने 2003 में सिर्फ 36363 रुपये के शेयर खरीदे होंगे, वो आज करोड़पति होंगे।
ये भी पढ़ें - मुंबई vs कराची: GDP से लेकर प्रति व्यक्ति आय तक, कौन किस पर भारी? भारत-पाकिस्तान की आर्थिक राजधानियों की कमाई का पूरा गणित
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।