सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छह महीने में ₹186 से ₹700 पर पहुंचा शेयर, अब कंपनी ने जुटाए ₹300 करोड़; ग्राहकों में मुकेश अंबानी भी शामिल

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:11 PM (IST)

    DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड ने प्रेफरेंशियल आधार पर ₹300 करोड़ से अधिक के इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, जिससे कंपनी की चुकता पूंजी में उल्लेखनीय व ...और पढ़ें

    DEE डेवलपमेंट ने जुटाए 300 करोड़ रुपये

    DEE डेवलपमेंट ने जुटाए 300 करोड़ रुपये

    HighLights

    1. DEE डेवलपमेंट ने ₹300 करोड़ से अधिक के शेयर आवंटित किए

    2. ₹502 प्रति शेयर के भाव पर 59.76 लाख शेयर जारी

    3. कंपनी की पेड-अप कैपिटल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई

    नई दिल्ली। इंजीनियरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी DEE Development Engineers Limited (DEEDEV) ने पूंजी जुटाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी की फंड-रेजिंग कमेटी ने बुधवार, 8 जुलाई 2026 को हुई अपनी बैठक में ₹300 करोड़ से अधिक मूल्य के इक्विटी शेयर अलॉट करने की मंजूरी दे दी है। यह आवंटन प्रेफरेंशियल बेसिस (Preferential Basis) पर किया गया है।

    ₹502 के भाव पर जारी हुए शेयर एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले कुल 59,76,096 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। इन शेयरों को ₹502 प्रति शेयर की कीमत पर जारी किया गया है, जिसमें ₹492 का प्रीमियम शामिल है। इस पूरी प्रक्रिया के जरिए कंपनी ने कुल ₹300,00,00,192 जुटाए हैं।

    बढ़ जाएगी कंपनी की पेड-अप कैपिटल

    इस नए अलॉटमेंट के बाद DEE Development Engineers की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की चुकता पूंजी ₹69,26,33,420 से बढ़कर अब ₹75,23,94,380 हो गई है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये नए शेयर मौजूदा इक्विटी शेयरों के समान ही (pari passu) माने जाएंगे।

    इन बड़े निवेशकों ने जताया भरोसा

    इस प्राइवेट प्लेसमेंट में कुल 24 निवेशकों को शेयर अलॉट किए गए हैं। इनमें कई बड़े संस्थागत निवेशक और फंड हाउस शामिल हैं:

    • कोटक महिंद्रा ट्रस्टी (Kotak Multi Asset Allocation Fund)
    • व्हाइटओक कैपिटल (WhiteOak Capital Equity Fund)
    • अशोका व्हाइटओक (Ashoka WhiteOak Emerging Markets)
    • वैल्यूक्वेस्ट इंडिया (ValueQuest India)
    • 360 ONE PIPE Fund

    ₹186 से ₹700 पर पहुंचा शेयर

    बीते 6 महीनों में इसका शेयर ₹186 से ₹688 पर पहुंच गया है, जो कि 3 जुलाई को 704 रुपये तक उछला था। यानी इस शेयर ने निवेशकों का करीब-करीब 4 गुना कर दिया है।

    क्या करती है कंपनी?

    1988 में शुरू हुई DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड, जटिल पाइपिंग सिस्टम, प्रेशर वेसल और हीट एक्सचेंजर की डिजाइन, इंजीनियरिंग और फैब्रिकेशन में एक्सपर्टीज रखती है। कई बड़ी कंपनियां इसकी क्लाइंट्स हैं, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
    मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स की एक प्रमुख क्लाइंट है। DEE डेवलपमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज को उनके इंडस्ट्रियल प्लांट्स में इस्तेमाल होने वाले खास इंजीनियरिंग प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशन और पाइपिंग असेंबली उपलब्ध कराती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - देश का सबसे अमीर जिम ट्रेनर: अनंत अंबानी से जॉन अब्राहम तक को दी कोचिंग, ₹4 हजार थी पहली सैलरी; आज 1 घंटे के लेते हैं लाखों

     

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)