Bonus Share: एक साल में पैसा किया 7 गुना, अब देने जा रही 1 पर 2 बोनस शेयर; Titan वाला काम करती है ये कंपनी
डिवाइन हीरा ज्वैलर्स ने एक साल में निवेशकों को 7 गुना से अधिक रिटर्न दिया है और अब 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी ने Q4 में 31% मुन ...और पढ़ें

क्या करती है 'डिवाइन हीरा ज्वैलर्स' कंपनी?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। शेयर बाजार में कई ऐसी छोटी कंपनियां हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देने का दम दिखाया है। ऐसी ही कंपनी डिवाइन हीरा ज्वैलर्स के शेयर (Divine Hira Jewellers Share) साबित हुए हैं। इस कंपनी ने महज एक साल के भीतर निवेशकों को 7 गुना से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अब यह कंपनी अपने शेयरधारकों को 1 पर 2 (2:1) के अनुपात में बोनस शेयर (Bonus Share) का बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसका सीधा मतलब है कि आपके पास पहले से मौजूद हर 1 शेयर के बदले 2 नए शेयर बिल्कुल मुफ्त बोनस के तौर पर मिलेंगे। अगर आपके पास इस कंपनी के 100 शेयर हैं, तो आपको 200 नए बोनस शेयर मिलेंगे। इस तरह आपके कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 300 हो जाएगी। कंपनी ने इसके साथ ही अपने Q4 रिजल्ट भी जारी किए हैं, जिसमें कंपनी को 31% का प्रॉफिट हुआ है।
क्या करती है 'डिवाइन हीरा ज्वैलर्स' कंपनी?
जुलाई 2022 में शुरू हुई डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड मुख्य रूप से प्रीमियम 22 कैरेट सोने के आभूषणों की डिजाइनिंग और मार्केटिंग का काम करती है। कंपनी का मुख्य कारोबार मुंबई के प्रसिद्ध 'झवेरी बाजार' से होता है। इसका बिजनेस मॉडल काफी हद तक शेयर बाजार की दिग्गज कंपनी 'टाइटन' (Titan Share Price) जैसा ही है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में मशीन-निर्मित और हाथ से बने हार, मंगलसूत्र, चेन, माला, अंगूठियां, पेंडेंट, कंगन और शादियों के आभूषण शामिल हैं। सोने के साथ-साथ यह ब्रांड एंटीक ज्वैलरी, चांदी के गहने, चांदी के बर्तन और 999 शुद्धता वाले सोने-चांदी के सिक्कों का होलसेल और रिटेल कारोबार भी करता है।
इस बोनस शेयर देने वाले स्टॉक ने 6 महीने में डबल किया पैसा
डिवाइन हीरा ज्वैलर्स के शेयरों ने शेयर बाजार में तूफानी तेजी दिखाई है। 431 करोड़ रुपये के मार्केट कैप (Market Cap) वाली इस कंपनी का शेयर वर्तमान में ₹330 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर ने 1 महीना में 13.83% की तेजी दिखाई है। 3 महीने में निवेशकों को 41.63% का मुनाफा हुआ है। 6 महीने में शेयर ने 163.89% की शानदार छलांग लगाई है। वहीं 1 साल में इस स्टॉक ने 663.01% (यानी करीब 7 गुना) का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
खबरें और भी
टाइटन और कल्याण ज्वैलर्स जैसे दिग्गजों के सामने कहां ठहरती है कंपनी?
अगर पीयर कंपनियों (Peer Comparison) से तुलना करें, तो डिवाइन हीरा ज्वैलर्स अभी मार्केट कैप के लिहाज से बहुत छोटी कंपनी है। Titan Company का शेयर करीब ₹4509 पर ट्रेड कर रहा है और इसका मार्केट कैप 4,00,302 करोड़ रुपये है। इसका P/E रेशियो 77.76 है। Kalyan Jewellers का शेयर ₹424.55 पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 43,844 करोड़ रुपये और P/E 31.81 है। साथ ही Thangamayil Jewellers का शेयर ₹4246.70 पर है और मार्केट कैप 13,199 करोड़ रुपये है।
दिग्गजों के सामने डिवाइन हीरा ज्वैलर्स 431 करोड़ के मार्केट कैप के साथ एक 'माइक्रो-कैप' कंपनी है, लेकिन इसके रिटर्न दिग्गजों से कहीं ज्यादा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Yes Bank के लिए आई बुरी खबर, RBI ने लिया ये कड़ा एक्शन; सोमवार को शेयरों पर दिखेगा असर?
निवेशकों को किन रिस्क फैक्टर्स का रखना होगा ध्यान?
भले ही शेयर ने 7 गुना रिटर्न दिया हो, लेकिन इसमें निवेश से पहले कुछ फंडामेंटल बातों को समझना जरूरी है। यह शेयर वर्तमान में अपनी बुक वैल्यू से 8.52 गुना अधिक पर ट्रेड कर रहा है, जो वैल्यूएशन के नजरिए से महंगा है। कंपनी लगातार मुनाफा कमा रही है, लेकिन इसके बावजूद यह अपने निवेशकों को कोई डिविडेंड नहीं दे रही है।
Source:
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।