सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HDFC पर ₹45 करोड़ के फ्रॉड के आरोपों बीच आई बड़ी खबर, बैंक ने किसे बांट दिए 1316960 शेयर; जानें क्या है मामला

    Updated: Fri, 29 May 2026 01:10 PM (IST)

    HDFC बैंक पर 45 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोप लगे हैं, हालांकि बैंक ने इन्हें खारिज किया है। इन आरोपों के बीच बैंक ने अपने कर्मचारियों को 13 लाख से अध ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ESOS के तहत HDFC Bank ने 13 लाख से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित किए

    HighLights

    1. HDFC बैंक पर ₹45 करोड़ के हेरफेर का आरोप लगा।

    2. बैंक ने आरोपों को खारिज करते हुए कर्मचारियों को शेयर बांटे।

    3. ESOS के तहत 13 लाख से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित।

    नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक और मार्केट कैप के लिहाज से भी भारत के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के ऊपर 45 करोड़ रुपये के हेरफेर (HDFC Bank Fraud Case) का आरोप है। हालांकि, बैंक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। इन खबरों के बीच बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में शेयरों के आवंटन को लेकर एक जानकारी शेयर की है।

    बैंक ने 29 मई को एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी में बताया कि उनसे इम्प्लॉय स्टॉक ऑप्शन प्रोग्राम के तहत 1316960 शेयरों का आवंटन कर दिया है। यह शेयर कर्मचारियों को दिए गए हैं।

    HDFC Bank ने क्या जानकारी दी?

    HDFC Bank ने 29 मई 2026 को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बैंक ने आज, अपनी इम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन स्कीम (ESOS) के तहत ऑप्शन/RSU के इस्तेमाल के फलस्वरूप, बैंक के कर्मचारियों को 1316960 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।"

    बैंक ने आगे कहा कि तदनुसार, बैंक की चुकता शेयर पूंजी 1 रुपये के 15396332196 इक्विटी शेयरों से बढ़कर 1 रुपये के 15397649156 इक्विटी शेयर हो जाएगी।

    बैंक के शेयरों का क्या है हाल?

    पिछले 5 दिनों में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगभग 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की है। आज HDFC Bank के शेयर पिछले बंद भाव 758.65 रुपये की अपेक्षा 746.05 रुपये के स्तर पर खुले और यह 760.50 रुपये के उच्चतम स्तर तक गए और आज इसका न्यूनतम स्तर 746.05 रहा। दोपहर 1 बजे के आसपास इसके शेयर 0.44 % गिरकर 755.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

    क्या है 45 करोड़ रुपये के हेरफेर का पूरा मामला?

    HDFC Bank को एक गंभीर गवर्नेंस संकट का सामना करना पड़ रहा है। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एक विशेष जांच में, जो बैंक के अंदरूनी रिकॉर्ड और गवाहियों पर आधारित है, यह खुलासा हुआ है कि बैंक ने कथित तौर पर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) जो कि राज्य सरकार की एक एजेंसी है को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों का उल्लंघन करते हुए, छिपे हुए रूप में ₹45 करोड़ का अतिरिक्त ब्याज दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Adani Power खुद तो भाग रहा, साथ में JP Power को भी भगा रहा; 5 दिन में 20% तक की चढ़ाई से निवेशक हुए गदगद!

    Source- BSE Filing

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)