IDBI Bank Share: 85 रुपये वाले शेयर में तगड़ी तेजी, हाई लेवल बैठकों के बाद मोदी सरकार के बड़े फैसले का दिखा असर!
आईडीबीआई बैंक के शेयरों में रणनीतिक विनिवेश की मंजूरी की खबर के बाद 3% से अधिक की तेजी देखी गई। सरकार और एलआईसी मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी ...और पढ़ें

IDBI बैंक के शेयरों में आई तेजी।
HighLights
आईडीबीआई बैंक के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी।
सरकार ने बैंक के रणनीतिक विनिवेश को दी मंजूरी।
एलआईसी और सरकार बेचेंगे 60.72% हिस्सेदारी।
नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Share) के शेयरों में आज तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि सरकार ने IDBI बैंक में रणनीतिक विनिवेश (Strategic Disinvestment) को मंज़ूरी दे दी है। इस खबर के बाद 14 जुलाई को शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयरों में 3% से ज़्यादा की तेज़ी आ गई है।
आईडीबीआई बैंक के शेयर सुबह 85 रुपये पर ओपन हुए और शुरुआती कारोबार में 86.84 रुपये पर पहुंच गए। खबर है कि सरकार ने 13 जुलाई को IDBI बैंक की रुकी हुई बिक्री की समीक्षा के लिए कई हाई-लेवल बैठकें की थीं।
विनिवेश के लिए लगातार बैठकें
सूत्रों के अनुसार, रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया की समीक्षा के लिए 'कोर ग्रुप ऑफ़ सेक्रेटरीज ऑन डिसइन्वेस्टमेंट' (CGD) की दो बैठकें और एक अलग 'इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप' (IMG) की बैठक हुई थी।
LIC और सरकार बेचेगी हिस्सेदारी
सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के पास मिलकर IDBI बैंक की लगभग 95% हिस्सेदारी है और वे मैनेजमेंट कंट्रोल के साथ कुल 60.72% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। इस प्रस्तावित डील के तहत, केंद्र सरकार 30.48% हिस्सेदारी बेचेगी, जबकि LIC अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी।
कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स हिस्सेदारी बिक्री के लिए मुख्य दावेदारों में से एक बनकर उभरी है। फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स ने प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए 'एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट' (EoI) जमा किया था और वह रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया में बोली लगाने वालों में शामिल है। उम्मीद है कि इससे IDBI बैंक के निजीकरण का रास्ता साफ होगा।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - ₹9 से ₹1648 पर पहुंचा पाइप कंपनी का शेयर, अब मिला ₹1400 करोड़ का नया ऑर्डर; सऊदी अरामको से गेल तक हैं ग्राहक
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार मजोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)