सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    ट्रेड डील से बाजार को 20 लाख करोड़ का फायदा, Nifty ने रचा इतिहास, 20-20% तक भागे ये शेयर

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 11:01 AM (IST)

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी आई और बाजार खुलने पर निवेशकों को ₹20 लाख करोड़ का फायदा हो गया। दरअसल, बीएसई सूचीबद्ध कंपनिय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। भारत-अमेरिका में हुई ट्रेड डील (India-US Trade Deal) भारतीय शेयर बाजार के लिए बहुत बड़ी तेजी का कारण बनी है। इस समझौते के बाद मंगलवार को शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ खुले और निवेशकों को एक झटके में 20 लाख करोड़ का फायदा हो गया। दरअसल, बाजार में आई इस तेजी के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल ₹20 लाख करोड़ की वृद्धि हुई।

    2 फरवरी को मार्केट के क्लोज होने के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण ₹455 लाख करोड़ था, जो शुरुआती कारोबार में बढ़कर ₹474 लाख करोड़ हो गया। हालांकि, इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

    Nifty ने भी रचा इतिहास

    बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में 1200 अंकों की शुरुआती बढ़त भी इतिहास में सूचकांक में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है। भारत और अमेरिका में ट्रेड डील के एलान के बाद कुछ शेयरों ने 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर छू लिया है। इनमें भारत फोर्ज, अशोक लीलैंड और फेडरल बैंक के स्टॉक शामिल हैं। भारत फोर्ज का न्यू 52 वीक हाई 1588 रुपये, अशोक लीलैंड का 203 रुपये और फेडरल बैंक का हाई 298.25 रुपये रहा।

    मिडकैप से लेकर स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

    भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से कुछ शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है और ये 20-20 फीसदी तक उछल गए हैं। इनमें गोकलदास एक्सपोर्ट्स, के.पी.आर. मिल, इंडो काउंट और अरविंद के शेयर शामिल हैं। दरअसल, ये सभी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के शेयर हैं, जो बड़ी मात्रा में अमेरिका को अपने सामानों का निर्यात करते हैं। स्मॉलकैप शेयरों में वेल्सपन लिविंग, आरती इंडस्ट्रीज, पीसीबीएल केमिकल, ट्राइडेंट और त्रिवेणी टर्बाइन जैसे शेयर 10 से 20 फीसदी तक भाग गए हैं।

    ये भी पढ़ें- India-US Trade Deal: 'भारत 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदेगा', ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन ये कितना सही?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)