सर्च करे
Home

Trending

    टोल प्लाजा वाली इस कंपनी का आ रहा IPO, अगले हफ्ते से निवेश का बड़ा मौका; चेक करें प्राइस बैंड

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 05:54 PM (IST)

    इनोविजन लिमिटेड का आईपीओ 10 मार्च 2026 को खुलेगा, जिसमें निवेशक 521-548 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर दांव लगा सकते हैं। यह आईपीओ 255 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक और शानदार मौका आ रहा है। मैनपावर, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी इनोविजन लिमिटेड (Innovision Limited) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अगले हफ्ते मंगलवार, 10 मार्च 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। अगर आप भी इस IPO में दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो यहां इस इश्यू से जुड़ी सभी बातें बता रहे हैं।

    कितना है प्राइस बैंड?

    कंपनी ने अपने पहले पब्लिक ऑफर के लिए शेयरों का प्राइस बैंड तय कर दिया है। इश्यू 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को खुलेगा। वहीं इश्यू बंद होने की तारीख 12 मार्च 2026 (गुरुवार) प्राइस बैंड ₹521 से ₹548 प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹10) लॉट साइज है। निवेशकों को कम से कम 27 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इसके बाद 27 के गुणकों में निवेश किया जा सकता है।

    इश्यू साइज और फंड का इस्तेमाल

    इस IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। फ्रेश इश्यू में कंपनी ₹255 करोड़ (2,550 मिलियन रुपये) के नए शेयर जारी करेगी। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स-लेफ्टिनेंट कर्नल रणदीप हुंदल और उदय पाल सिंह हैं, जो अपने हिस्से के 12.38 लाख (1,238,000) शेयर बेचेंगे।

    कहां खर्च होगा पैसा?

    फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने विकास और कर्ज चुकाने के लिए करेगी। ₹51 करोड़ कंपनी के मौजूदा कर्जों को (आंशिक या पूर्ण रूप से) चुकाने के लिए होगा। ₹119 करोड़ की कंपनी की वर्किंग कैपिटल (कार्यशील पूंजी) की जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

    क्या करती है इनोविजन लिमिटेड?

    इनोविजन लिमिटेड मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों में काम करती है: मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट। 15 जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का कारोबार भारत के 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला हुआ है।

    "IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)