IRFC Shares: OFS के एलान से इस रेलवे शेयर में आई भारी गिरावट, समझें क्या करने जा रही है सरकार?
IRFC के शेयर 25 फरवरी को OFS खुलने के बाद 4% से अधिक गिर गए। भारत सरकार, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। नॉन-रिटेल नि ...और पढ़ें

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC Shares) के शेयर 25 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 4% से ज्यादा गिर गए। इस सरकारी कंपनी के शेयरों में यह गिरावट इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार आज से ऑफर फॉर सेल (IRFC OFS) के जरिए कंपनी में 4% तक हिस्सेदारी बेचेगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर शुरुआती घंटों में बुरी तरह लुढ़क गए।
IRFC के शेयर सुबह 105.99 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 104.82 रुपये का निचला स्तर छू लिया। आइये आपको बताते हैं कि आखिर क्या OFS जिसके चलते आईआरएफसी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है।
क्या होता है ऑफर फॉर सेल (OFS)?
आईआरएफसी का ऑफर फॉर सेल 25 फरवरी से नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुल गया है। वहीं, खुदरा निवेशकों के लिए आईआरएफसी का ऑफर फॉर सेल कल, गुरुवार, 26 फरवरी को खुलेगा।
शेयर बाजार में ऑफर फॉर सेल (OFS) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से कंपनी के प्रमोटर या मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर जनता को बेचते हैं। ओएफएस 2 तरह के होते हैं पहला ऑक्शन ओएफएस और दूसरा नॉर्मल ओएफएस। ऑफर फॉर सेल के तहत अक्सर कंपनी के प्रमोटर डिस्काउंट प्राइस पर भी शेयर बेचते हैं।
OFS के तहत IRFC मे कितना हिस्सा बेचेगी सरकार
भारत सरकार ने इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में 2% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है, साथ ही ग्रीन शू विकल्प के माध्यम से अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी भी बेची जाएगी। इस ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 26.13 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे, और ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में 26.13 करोड़ अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
सरकार ने ओएफएस के तहत न्यूनतम मूल्य 104 रुपये प्रति शेयर तय किया है, ऐसे में पिछले क्लोजिंग के मुकाबले सरकार डिस्काउंट प्राइस पर ऑफर फॉर सेल लेकर आई है।
ये भी पढ़ें- निवेशकों को किसने किया मालामाल, किसने किया कंगाल? अंबानी स्टॉक्स की 6 महीने और 1 साल की पूरी कुंडली
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।