सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ साल बाद FMCG सेक्टर में आएगी बड़ी तेजी, खरीदना चाहिए HUL और Dabur के शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 01:52 PM (IST)

    एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में शुक्रवार को 2% से अधिक की तेजी देखी गई, और ITC, HUL और Dabur के शेयरों में उछाल आया। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि GST ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एफएमसीजी शेयर, शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में FMCG सेक्टर के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखी गई और Nifty FMCG Index, 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ। खास बात है कि हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL Share), डाबर (Dabur Share) और आईटीसी जैसे शेयरों ने अच्छी तेजी दिखाई, 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ ITC इस सेक्टर का टॉप गेनर रहा। HUL के स्टॉक ने करीब 3 फीसदी की तेजी दिखाई। खास बात है कि एचयूएल और डाबर के शेयरों ने 200 DMA के ऊपर क्लोजिंग दी है, जो टेक्निकल आधार पर किसी शेयर में तेजी के लिए अच्छा माना जाता है।

    सवाल है कि 16 महीने से मंदी की मार झेल रहे एफएमसीजी शेयरों में अब तेजी लौट रही है और क्या इस सेक्टर के शेयरों पर दांव लगाना चाहिए। इस सवाल पर जागरण बिजनेस ने मार्केट एक्सपर्ट्स से राय जानी।

    FMCG सेक्टर में तेजी क्यों?

    वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में तेजी के पीछे GST से जुड़ी संभावित राहत अहम वजह मानी जा रही है। पैकेज्ड फूड और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं पर टैक्स ढांचे को सरल बनाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ी अस्पष्टताओं को दूर करने के संकेत मिले हैं, जिससे FMCG कंपनियों के मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है।

    इसके साथ ही केंद्रीय बजट में ग्रामीण खर्च बढ़ाने और आय समर्थन योजनाओं को जारी रखने के संकेतों से खपत में सुधार की उम्मीद बनी है। ग्रामीण डिमांड सुधरने का सीधा फायदा FMCG कंपनियों को मिलता है, क्योंकि इनकी बड़ी बिक्री वहीं से आती है। एक और अहम वजह कच्चे माल की लागत में स्थिरता है। पाम ऑयल, पैकेजिंग मटेरियल और क्रूड आधारित इनपुट्स की कीमतों में फिलहाल तेज उछाल नहीं है, जिससे आने वाली तिमाहियों में कंपनियों के मार्जिन बेहतर रह सकते हैं।

    इन सभी कारणों के चलते निवेशकों ने डिफेंसिव सेक्टर की ओर रुख किया, जिसका सीधा असर FMCG शेयरों में तेज खरीदारी के रूप में देखने को मिल रही।

    HUL और Dabur के शेयरों पर टारगेट

    हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एफएमसीजी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। HUL के शेयरों में हाल के सत्रों में हल्की तेजी देखी गई और भाव 2,400 रुपये के ऊपर टिके हैं। तकनीकी चार्ट के मुताबिक 2,260–2,300 रुपये का क्षेत्र अहम सपोर्ट ज़ोन माना जा रहा है, जबकि ऊपर 2,370–2,480 रुपये के बीच मज़बूत रेज़िस्टेंस दिख रहा है। इन स्तरों के ऊपर या नीचे टिकाऊ ब्रेकआउट पर अगला बड़ा रुझान तय हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- Adani Power vs Tata Power: Q3 नतीजों के बाद किस शेयर पर लगाएं दांव? ये कराएगा ज्यादा फायदा; चेक करें टार्गेट

    वहीं, डाबर इंडिया का शेयर इस समय तकनीकी रूप से सीमित दायरे में फंसा हुआ है। चार्ट संकेत देते हैं कि 488–490 एवं 480 रुपये के आसपास अहम सपोर्ट हैं, जबकि ऊपर 525 और 552 रुपये के स्तर प्रमुख रेज़िस्टेंस के रूप में उभर रहे हैं। 480–525 रुपये की रेंज से निर्णायक ब्रेकआउट के बाद ही शेयर में नई दिशा स्पष्ट होगी।

    (डिस्क्लेमर: यहां आईपीओ को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)