क्या है ITC के शेयरों का भविष्य, फिर लुढ़का और 300 रुपये के पास पहुंचा भाव, बजट के बाद अब तेजी आएगी या और मंदी?
आईटीसी के शेयर जनवरी में 20% गिरे और बजट के बाद 2 फरवरी को ₹302 के स्तर पर पहुंच गए।इस बीच ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने शेयरों पर ₹350 का लक्ष्य दिया ...और पढ़ें
नई दिल्ली। देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरों (ITC Shares) में पिछले महीने जनवरी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और यह शेयर 20 फीसदी तक टूट गया। आईटीसी के शेयरों में यह कमजोरी 1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू पर लागू हुए नए टैक्स के चलते हुई। 2 फरवरी को आईटीसी के शेयर गिरकर 302 रुपये के स्तर पर चले गए। ऐसे में अब सवाल है कि क्या आईटीसी के शेयरों में बॉटम बन गया है।
आईटीसी के शेयरों (ITC Share Target Price) पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने राय देते हुए एक बड़ा टारगेट प्राइस दिया है।
ITC के शेयरों का क्या भविष्य?
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा है कि इस बजट में ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है कि जो आईटीसी के बिजनेस को प्रभावित करे। सिगरेट और तंबाकू पदार्थ पर 55% टैक्स की घोषणा बजट से पहले की जा चुकी है।
इस ब्रोकरेज फर्म ने एक साल के नजरिये से ITC के शेयरों पर 350 रुपये टारगेट प्राइस दिया है, 285 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ खरीदी की राय दी है।
वहीं, इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा ने कहा है कि आईटीसी के शेयरों ने निचला स्तर बना लिया है, जहां से तेजी की संभावना है। उन्होंने आईटीसी के शेयरों पर 400+ का टारगेट प्राइस दिया है।
ITC के शेयरों के लिए अहम स्तर?
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के टेक्निकल एक्सपर्ट जिगर एस पटेल ने कहा कि टेक्निकल चार्ट पर आईटीसी के शेयरों में निकट अवधि में 325 रुपये तक जाने की संभावना लग रही है। वहीं, निचले स्तर पर 306 रुपये एक अहम सपोर्ट होगा।
ये भी पढ़ें- SBI, ICICI या HDFC? बजट के बाद इस बैंक का शेयर कराएगा ज्यादा कमाई; ब्रोकरेज फर्म ने तीनों के लिए Buy रेटिंग
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।