सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबे अरसे बाद जैसे बल्लेबाज के बैट से निकलता है शतक, वैसे ही ITC के शेयरों में आई तूफानी तेजी; निवेशक खुश!

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 03:09 PM (IST)

    आईटीसी के शेयरों (ITC Shares) में 6 फरवरी को 5.5% की जोरदार तेजी दर्ज की गई, जो जुलाई 2024 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। जनवरी में 20% की गिरावट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लंबे अरसे बाद जैसे बल्लेबाज के बैट से निकलता है शतक, वैसे ही ITC के शेयरों में आई तूफानी तेजी; निवेशक खुश!

    नई दिल्ली। अगर एक बल्लेबाज लंबे अरसे से अपनी फॉर्म में नहीं है। हर मैच में बैट से सिंगल डिजिट में ही रन निकल रहे हैं और सालों बाद उसके बल्ले से शतक निकल जाए, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ठीक आज वैसा ही ITC के शेयरों (ITC Share Price) के साथ हुआ।

    लंबे अरसे से इसके शेयर एक ही प्राइस बैंड में घूम रहे थे। लेकिन आज यानी 6 फरवरी 2026 को इसके शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। इस बढ़ोतरी ने निवेशकों को वैसी ही खुशी दी है, जैसे एक बल्लेबाज के बैट से लंबे अरसे बाद शतक निकलता है और खुशी से झूम उठता है।

    ITC लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार, 6 फरवरी को 5.5% तक की बढ़ोतरी हुई, जो जुलाई 2024 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है। स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन भी ₹4 लाख करोड़ के मार्क से ऊपर वापस आ गया है। एक दूसरी सिगरेट कंपनी Godfrey Phillips के शेयर भी आज 11 फीसदी तक भागे।

    जनवरी में 20 फीसदी तक टूटे थे ITC Share

    जनवरी महीने में ITC के शेयर में 20% की गिरावट पिछले कम से कम तीन दशकों में कैलेंडर वर्ष की सबसे खराब शुरुआत थी। आज की तेजी के साथ, शेयर फरवरी महीने के लिए पॉजिटिव हो गया है।

    इस खबर को लिखते वक्त ITC के शेयर अभी 4.5% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं, और शुक्रवार को दिन के निचले स्तर से निफ्टी 50 इंडेक्स में रिकवरी में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं। शेयर इस समय 324 . 30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

    एक्सपर्ट्स ने बताए अहम स्तर

    आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा कि टेक्निकल चार्ट पर आईटीसी के शेयर मजबूती दिखा रहे हैं और निकट अवधि में इनके 331 रुपये तक जाने की संभावना लग रही है। वहीं, निचले स्तर पर अब 315 रुपये एक अहम सपोर्ट होगा। ऐसे सपोर्ट लेवल के आसपास शेयर में खरीदारी की जा सकती है।

    मास्टरट्रस्ट के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के बाद हाल के दिनों में दोनों सिगरेट स्टॉक्स में तेजी से गिरावट आई है, और कहा कि मौजूदा बढ़ोतरी को बड़ी गिरावट के बाद एक राहत रैली के तौर पर देखा जाना चाहिए।

    ITC पर सिंह ने कहा कि स्टॉक 340 रुपये के लेवल तक ऊपर जा सकता है। उन्होंने निवेशकों को डाउनसाइड रिस्क को मैनेज करने के लिए 300 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह दी।

    1 फरवरी से सिगरेट पर लागू हुई एक्साइज ड्यूटी

    वित्त मंत्रालय ने सिगरेट की लंबाई के आधार पर, 1 फरवरी से 1,000 स्टिक पर 2,050 रुपये से 8,500 रुपये की एक्साइज ड्यूटी लागू की है, जो मौजूदा 40% GST के अलावा है। इस दबाव के बावजूद, निवेशकों ने अपनी उम्मीदों को फिर से एडजस्ट किया और खरीदारी शुरू हो गई।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इस दिन खत्म होगा इंतजार! 22वीं किस्त के 2-2 हजार पर बड़ा अपडेट; चेक करें लेटेस्ट स्टेटस

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)