JP Associates नहीं अदाणी की JP Power ने दिया बड़ा अपडेट, 11 प्रस्ताव सहित जयेंद्र पटेल के डायरेक्टर पद पर मुहर
जेपी पावर वेंचर्स की 31वीं वार्षिक आम बैठक में सभी 11 प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी मिली। ...और पढ़ें

जेपी पावर एजीएम में सभी 11 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सावन जयेंद्र पटेल बने नए निदेशक
HighLights
31वीं वार्षिक आम बैठक में सभी 11 प्रस्ताव स्वीकृत।
सावन जयेंद्र पटेल पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त, भारी समर्थन मिला।
वित्तीय विवरणों और स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी।
नई दिल्ली। जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) से अदाणी के हाथों बिकी जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power News) ने बड़ा अपडेट दिया है। शेयरधारकों को जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि उसकी 31वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में पेश किए गए सभी 11 प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी मिल गई है। इस बैठक में वित्तीय विवरणों को अपनाने से लेकर नए निदेशकों की नियुक्ति और पारिश्रमिक से जुड़े अहम फैसले लिए गए। कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE को दी गई आधिकारिक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है।
जेपी पावर के शेयर आज तेजी के साथ 17.3 रुपये पर बंद हुए। इसमें 1.64% का उछाल देखने को मिला।
प्रमुख प्रस्तावों पर मिली हरी झंडी
जेपी पावर (JP Power Share) के अनुसार, कंपनी ने 30 जुलाई, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट पेश किए। इन्हें 97.31% शेयरधारकों के समर्थन से मंज़ूरी दी गई। के मुताबिक 30 जुलाई, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय विवरणों को पेश किया। इसे 97.31% शेयरधारकों के समर्थन के साथ पारित कर दिया गया।
बैठक में सबसे अहम फ़ैसला नए डायरेक्टरों की नियुक्ति से जुड़ा था। सावन जयेंद्र पटेल को 'होल-टाइम डायरेक्टर' नियुक्त किया गया है, जिन्हें उनके पक्ष में 99.59% वोट मिले। इसके अलावा, श्रुति अनूप शाह, जयंत मिश्रा और मुकेश एम. शाह को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने के लिए विशेष प्रस्तावों को भी मंज़ूरी दी गई है।
पारिश्रमिक और कमीशन पर फैसला
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स को कमीशन के रूप में पारिश्रमिक के भुगतान से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। हालांकि इन प्रस्तावों को मंज़ूरी मिल गई, लेकिन इनके ख़िलाफ़ लगभग 11% से 12% वोट पड़े, जो अन्य प्रस्तावों के मुक़ाबले ज़्यादा थे।
खबरें और भी
पारदर्शी प्रक्रिया और स्क्रूटिनाइजर रिपोर्ट
पूरी वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी अमित अग्रवाल और विशाल लोचन अग्रवाल द्वारा की गई। कंपनी सचिव महेश चतुर्वेदी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि सभी प्रस्तावों को आवश्यक बहुमत के साथ पारित मान लिया गया है।
यह भी पढ़ें- JP Associates की JP Power को खरीदने वाली अदाणी पावर के नतीजे आ गए, मुनाफा 47% बढ़कर ₹4866 करोड़ हुआ
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)