सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12930 करोड़ के मुनाफे के बाद भागे LIC के शेयर, फिर 900 के पार पहुंचा भाव, अब क्या होगा अगला टारगेट?

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 11:46 AM (IST)

    LIC के शेयर तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद 7% से ज्यादा चढ़ गए, जिससे भाव फिर से लिस्टिंग प्राइस से ऊपर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, LIC के श ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एलआईसी के शेयरों में तेजी आई।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों (LIC Shares) में तीसरी तिमाही (LIC Q3 Result) के नतीजों के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, और स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। एलआईसी के शेयर 847 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 905 रुपये का हाई लगा दिया। खास बात है कि इस तेजी के साथ ही एलआईसी के शेयर फिर से अपने लिस्टिंग प्राइस से ऊपर चले गए हैं।

    देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी 'भारतीय जीवन बीमा निगम' ने 5 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद अपनी तीसरी तिमाही (LIC Q3 Result) के नतीजे जारी कर किए थे। FY26 के Q3 में एलआईसी को 12,930 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में हुए 11,008.65 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 17% ज्यादा है। एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम बढ़कर 1,25,988.15 करोड़ रुपये हो गई।

    LIC के रिजल्ट पर एक्सपर्ट व्यू

    वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा, "LIC के Q3 नतीजों में मुनाफ़े में करीब 17% की बढ़त, खर्चों पर बेहतर नियंत्रण और बिज़नेस की क्वालिटी में सुधार इस बात का संकेत है कि LIC धीरे-धीरे लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार की ओर से इंश्योरेंस सेक्टर को लेकर टैक्स और GST से जुड़े मुद्दों पर जो सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है, उसने मांग को सहारा दिया है।

    LIC के शेयरों के लिए अहम लेवल

    अभिषेक भट्ट का कहना है कि अगर टेक्निकल नज़रिए से देखें तो LIC का शेयर लंबे समय की सुस्ती से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है। बेहतर वॉल्यूम के साथ रेंज ब्रेकआउट यह बताता है कि इसमें सिर्फ़ रिटेल ही नहीं, बल्कि संस्थागत निवेशकों की भी दिलचस्पी बढ़ रही है।

    LIC का शेयर इस समय ₹897 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो टेक्निकल तौर पर एक मजबूत रेजिस्टेंस ज़ोन के बिल्कुल पास है। हालिया तेजी के बाद स्टॉक अब ओवरएक्सटेंडेड ज़ोन में दिखाई दे रहा है, यानी तेजी काफी हद तक पहले ही कीमत में शामिल हो चुकी है।

    ₹900–920 का ज़ोन फिलहाल एक बड़ी चुनौती है। अगर शेयर इस स्तर के ऊपर 2–3 सेशन टिक जाता है और वॉल्यूम बना रहता है, तो

    अगला टारगेट ₹950–980 की तरफ खुल सकता है।

    नीचे की तरफ:

    पहला सपोर्ट: ₹860–840
    मजबूत सपोर्ट: ₹800–810

    आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा कि एलआईसी के शेयरों के लिए बड़ा रेजिस्टेंस 905 रुपये है, जिसे शेयर ने आज टच किया है। अगर यह लेवल टूटता है तो 915 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। वहीं, नीचे की ओर 870 रुपये एक अहम सपोर्ट है।

    ये भी पढ़ें- 3486 करोड़ के घाटे का टाटा मोटर्स PV के शेयरों पर असर, क्या और गहराएगी गिरावट, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट प्राइस

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)