सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50% गिर गया LIC के शेयरों का भाव, 820 से 416 रुपये पर क्यों पहुंचे? जानिए वजह

    Updated: Fri, 29 May 2026 11:13 AM (IST)

    एलआईसी के शेयरों में 50% की गिरावट 1:1 बोनस इश्यू के कारण हुई है, जिससे शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एलआईसी शेयरों में 50% की गिरावट आई।

    2. शेयर प्राइस में बदलाव 1:1 बोनस इश्यू के कारण आया।

    3. शेयरधारकों को हर शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी, LIC के शेयरों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आ गई, और 823 रुपये के स्तर से टूटकर 414 रुपये ट्रेड कर रहे हैं। ऐसा बोनस इश्यू के चलते हुआ है। एलआईसी, पहली बार 1:1 रेशियो में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर (LIC Bonus Share)दे रही है और 29 मई को शेयर एक्स-बोनस हो गए, इसलिए शेयरों में 50 फीसदी की यह गिरावट 1:1 बोनस शेयर एडजस्टमेंट को दर्शाती है।

    यहां साफ कर दें कि शेयरों में आई यह गिरावट शेयरों के मूल्य में किसी तरह की कमी को नहीं दर्शाती है। इस बोनस इश्यू के तहत, शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के बदले एक अतिरिक्त इक्विटी शेयर मिलेगा।

    बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट आज

    दरअसल, एलआईसी ने अप्रैल में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी। बीमा कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी थी। एलआईसी ने बोनस इश्यू के लिए पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए 29 मई को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की थी। ऐसे में आज की तारीख में जिन शेयरधारकों के पास एलआईसी के शेयर हैं उन्हें शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिलेगा।

    इससे पहले एलआईसी के शेयरों में 27 मई को जोरदार गिरावट आई थी, क्योंकि सरकार एलआईसी में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचने (विनिवेश) पर विचार कर रही है। इस खबर के चलते LIC के शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग हावी हो गई। कंपनी के शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 830 रुपये पर बंद हुए।

    खबरें और भी

    हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट और एक्सिस सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च राजेश पालविया ने कहा कि एलआईसी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं, और चौथी तिमाही के नतीजे भी काफी अच्छे रहे। हालांकि, विनिवेश से जुड़ी खबर ने निकट अवधि में स्टॉक पर दबाव बना दिया है।

    ये भी पढ़ें- BSE Share Price: फिर गिरे बीएसई के शेयर, रिकॉर्ड स्तरों से मुनाफावसूली; एक्सपर्ट से समझें बेचें या होल्ड करें?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)