सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी की रिलायंस को झटका, किसने ठोका 1538402 रुपये का जुर्माना; अब कौन सा कदम उठाएगी RIL?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 03:24 PM (IST)

    मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को गुजरात जीएसटी विभाग से ₹1,538,402 का जीएसटी जुर्माना नोटिस मिला है। यह नोटिस इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठान ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुकेश अंबानी की रिलायंस को झटका, किसने ठोका 1538402 रुपये का जुर्माना; अब कौन सा कदम उठाएगी RIL?

    नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस को 1538402 रुपये का जीएसटी नोटिस (Reliance GST Notice) मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी 31 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। उसने बताया कि उसे 30 मार्च की दोपहर गुजरात के जीएसटी विभाग से 1538402 रुपये का पेनल्टी नोटिस मिला।

    रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- "कंपनी को स्टेट टैक्स के सहायक आयुक्त, जूनागढ़ से 30 मार्च, 2026 का एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत कंपनी पर गुजरात माल और सेवा कर, 2017 और केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत तथा एकीकृत माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 के लागू प्रावधानों के साथ 1538402 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

    कंपनी उठाएगी यह कदम?

    मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के जीएसटी विभाग से मिले इस नोटिस के जवाब में अपील दायर करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह आदेश कंपनी द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठाने के आरोप में पारित किया गया है। कंपनी इस आदेश के विरुद्ध अपील दायर करने का इरादा रखती है।

    कंपनी के परिचालन पर नहीं पड़ेगा असर

    कंपनी ने आगे कहा कि इस आदेश का वित्तीय प्रभाव केवल लगाए गए जुर्माने की सीमा तक ही है। इस आदेश के कारण कंपनी के परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कंपनी को इस आदेश की सूचना 30 मार्च, 2026 को दोपहर 1:52 बजे (IST) ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर सोमवार को 0.01 फीसदी उछलकर 1348.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले 5 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर -4.83 फीसदी तक गिर चुके हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर रिलायंस के शेयरों पर साफ दिखा है।

    Source- BSE

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)