सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड डील की तेजी के बाद सुस्त हुआ शेयर बाजार, फिर गिरावट के साथ बंद, Nifty50 के लिए 25800 बना बड़ा चैलेंज

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 04:04 PM (IST)

    ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में आई तेजी थम गई है। 5 फरवरी को निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 25642 और सेंसेक्स 83318 पर रहा। 2 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। ट्रेड डील से आई तगड़ी तेजी के बाद अब शेयर बाजार (Share Market Fall) सुस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। 5 फरवरी को फिर से निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुए और Nifty50 के लिए 25800 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस बन गया है। इंट्रा डे के दौरान निफ्टी 25600 के नीचे फिसल गया, हालांकि क्लोजिंग 25642 पर हुई। सेंसेक्स भी 500 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 83318 पर क्लोज हुआ।

    कारोबारी दिन के दौरान पीएसयू बैंकों (Nifty PSU Bank Index) को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली हावी रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स डेढ़ फीसदी तक टूट गया। बाजार में गुरुवार को 2 अहम कारणों से गिरावट आई।

    निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर शेयर

    टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 3 फीसदी की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर स्टॉक रहा। इसके अलावा, मैक्स हेल्थ, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और ग्रासिम के शेयर भी इस लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, निफ्टी के टॉप लूजर में हिंडाल्को, इटरनल, भारती एयरटेल, बीईएल और आईटीसी के स्टॉक शामिल रहे।

    इन 2 वजह से गिरे बाजार

    मेटल और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली: सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल ऐसा सूचकांक रहा, जो कारोबारी दिन के दौरान 2 फीसदी तक टूट गया, जिसके चलते बाजार पर प्रेशर बना। हिंडाल्को और नेलको जैसे शेयर 3 फीसदी तक टूट गए। वहीं, हिंदुस्तान जिंक और वेदांता में साढ़े 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

    हावी रही मुनाफावसूली: भारत और अमेरिका ट्रेड डील के बाद मार्केट में जबरदस्त तेजी आई और इसके बाद से मुनाफावसूली हावी है। यह वजह भी मार्केट की कमजोरी के लिए एक कारण बनी। इसके अलावा, कमजोर ग्लोबल संकेत और विदेशी निवेशकों की मामूली खरीदारी से मार्केट में कोई जोश देखने को नहीं मिला।

    ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में चढ़ रहे FMCG शेयर, क्या दूर हुई 15 महीने की मंदी, HUL या Dabur समेत किन शेयरों में लगाएं पैसा?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)