गिरावट के साथ खुल सकते हैं Nifty-Sensex, RBI पॉलिसी पर रहेगी निवेशकों की नजर, TMPV के रिजल्ट पर आएगा रिएक्शन
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज कमजोर रह सकती है, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजार गिरावट दिखा रहे हैं। आज निवेशकों की नजर आरबीआई की मौद्रिक नीति घ ...और पढ़ें

गिरावट के साथ खुल सकते हैं शेयर बाजार
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Opneing) की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 90 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, साथ ही यूएस फ्यूचर्स और हेंगसेंग भी कमजोरी दिखा रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज बड़े इवेंट के तौर पर आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी है जिसका एलान सुबह 10 बजे होगा। इसके अलावा, मार्केट आज टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, एलआईसी और भारती एयरटेल के तिमाही नतीजों पर रिएक्ट करेगा।
5 फरवरी को निफ्टी 133 प्वाइंट की गिरावट के साथ 25642 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट का असर
अमेरिकी स्टॉक मार्केट में टेक शेयरों और क्रिप्टोकरेंसी में भारी नुकसान के बाद एशियाई बाजारों में भी गिरावट जारी रही, सिर्फ नेक्कई को छोड़कर, ज्यादातर मार्केट लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आई, और बिटकॉइन में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता की खबरों को लेकर कच्चे तेल में भी गिरावट आई है।
इन शेयरों पर रहेगी नजर
निवेशक आज टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारती एयरटेल, बर्जर पेंट्स, हीरो मोटो कॉर्प, रेल विकास निगम के शेयरों पर अपना रिएक्शन देंगे। इनमें सबसे ज्यादा फोकस टाटा मोटर्स PV, हीरो मोटो कॉर्प और भारती एयरटेल के नंबरों पर रहेगा। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इस तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई है। वहीं, भारतीय एयरटेल का प्रॉफिट भी 55 फीसदी गिर गया, जबकि हीरो मोटो कॉर्प का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 1348 करोड़ रुपये रहा।
टाटा स्टील समेत इन कंपनियों के रिजल्ट
6 फरवरी को टाटा स्टील, श्री सीमेंट, बीईएमएल, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, लेमन ट्री होटल्स, और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे।
ये भी पढ़ें- सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा: MCX ने इतना बढ़ा दिया मार्जिन, ट्रेडर्स की जेब पर कैसे पड़ेगा असर? पूरी डिटेल
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।