41 गुना भरा था IPO, लिस्टिंग के बाद दिया 80% रिटर्न, अब इश्यू प्राइज से नीचे आया NSDL का शेयर
शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच, पिछले साल लिस्ट हुए NSDL के शेयर अब अपने इश्यू प्राइस से नीचे आ गए हैं। अगस्त में लिस्टिंग के बाद 80% रिटर्न देने क ...और पढ़ें

NSDL के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market Crash) में भारी गिरावट के बीच कई शेयर बुरी तरह टूट गए हैं, खासतौर पर पिछले साल लिस्ट हुए कुछ स्टॉक तो तगड़ी तेजी के बाद अब इश्यू प्राइस से नीचे चले गए हैं। इनमें नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजटरी लिमिटेड (NSDL) के शेयर भी शामिल हैं, जो पिछले साल अगस्त में लिस्ट हुए थे और अब लिस्टिंग प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं। एनएसडील (NSDL Share Price) के शेयरों में गिरावट का यह लगातार 7वां महीना है। इस अवधि में NSDL के शेयर 1382 रुपये से टूटकर 792 रुपये पर आ गए हैं।
एनएसडीएल के शेयर 30 मार्च को भी करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। पिछले साल एनएसडीएल के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इस इश्यू की बेहतर लिस्टिंग हुई थी।
41 गुना भरा था NSDL का इश्यू
एनएसडीएल का आईपीओ पिछले साल 30 जुलाई को खुला था और यह शेयर 6 अगस्त 2025 को लिस्ट हुए थे। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजटरी लिमिटेड का पब्लिक इश्यू 41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू का प्राइस बैंड 760 से 800 रुपये प्रति शेयर था और शेयरों की लिस्टिंग 880 रुपये पर हुई थी। इसके बाद शेयरों ने अगस्त 2025 में ही 1425 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया।
सितंबर 2025 से हावी गिरावट
एनएसडीएल के शेयरों में गिरावट का सिलसिला लिस्टिंग के एक महीने बाद शुरू हो गया। सितंबर 2025 में शेयरों में गिरावट हावी हुई, उस समय स्टॉक ने 1382 रुपये का हाई लगाया था। इसके बाद से गिरावट जारी रही और अब कीमत 792 रुपये पर पहुंच गई है यानी एनएसडीएल के शेयर अपने इश्यू प्राइस से नीचे आ गए हैं।
ये भी पढ़ें- IPO से पहले शेयर खरीदने का 'सीक्रेट': अनलिस्टेड मार्केट से मुनाफे का मौका, पर इन बातों से रहें सावधान!
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।