सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रीन एनर्जी का 'सिकंदर' बन रहा NTPC! गुजरात से मध्य प्रदेश तक इन शहरों में बिछा डाला सोलर पैनल का बड़ा जाल

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 09:07 PM (IST)

    NTPC रिन्यूएबल एनर्जी ने SECI के साथ ग्रीन अमोनिया खरीद समझौता किया है, जिसके तहत मध्य प्रदेश में कृष्णा फॉस्केम को 70,000 मीट्रिक टन ग्रीन अमोनिया की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। NTPC ग्रीन एनर्जी (NGEL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NTPC रिन्यूएबल एनर्जी (NTPC REL) ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के साथ एक महत्वपूर्ण 'ग्रीन अमोनिया खरीद समझौते' (GAPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी के साथ कंपनी ने 10 गीगावाट (GW) की परिचालन क्षमता का बड़ा मील का पत्थर भी पार कर लिया है। यह ग्रीन अमोनिया समझौता 'राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन' का एक अहम हिस्सा है, जो स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और भारत के कार्बन उत्सर्जन (डीकार्बोनाइजेशन) लक्ष्यों को हासिल करने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा।

    ग्रीन अमोनिया आपूर्ति और SIGHT योजना

    यह नया समझौता भारत सरकार के 'राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन' के तहत SIGHT योजना का हिस्सा है। इस करार के तहत, NTPC रिन्यूएबल एनर्जी मध्य प्रदेश के मेघनगर में स्थित कृष्णा फॉस्केम (Krishna Phoschem) को हर साल 70,000 मीट्रिक टन (MTPA) ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति करेगी।

    कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह समझौता NGEL के ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया पोर्टफोलियो में एक बड़ा कदम है और यह भारत के डिकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों (कार्बन उत्सर्जन कम करने) के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

    10 गीगावाट (GW) क्षमता का आंकड़ा पार

    इससे पहले, NTPC ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में दो नई सौर (Solar) परियोजनाओं का व्यावसायिक संचालन शुरू होने की जानकारी शेयर बाजार को दी।

    • खावड़ा-I सोलर पीवी प्रोजेक्ट (1,255 MW): इस प्रोजेक्ट की अंतिम 78.02 MW क्षमता 31 मार्च, 2026 की मध्यरात्रि से चालू हो गई है।
    • खावड़ा-II सोलर पीवी प्रोजेक्ट (1,200 MW): इसकी 90 MW क्षमता भी 31 मार्च, 2026 की मध्यरात्रि से काम करने लगी है।

    इन नई परियोजनाओं के जुड़ने के साथ ही NTPC ग्रीन एनर्जी ग्रुप की कुल परिचालन क्षमता 9,907.68 MW से बढ़कर 10,075.70 MW (10 गीगावाट से अधिक) हो गई है।

    यह भी पढ़ें: PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अप्रैल से होंगी लागू

    Nxtra Data के साथ अहम करार

    24 मार्च को, NTPC ग्रीन एनर्जी ने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अवसरों को मिलकर तलाशने के लिए Nxtra Data के साथ भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते पर NGEL के सीईओ सरित माहेश्वरी और Nxtra के सीईओ आशीष अरोड़ा ने हस्ताक्षर किए। स साझेदारी का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में Nxtra डेटा सेंटरों को उनकी जरूरत के लिए 24x7 (चौबीसों घंटे) रिन्यूएबल बिजली की आपूर्ति करना है।

    NTPC ग्रीन एनर्जी के बारे में

    NTPC ग्रीन एनर्जी, देश की प्रमुख बिजली कंपनी NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसे 7 अप्रैल, 2022 को शामिल किया गया था। यह NTPC की सभी ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) से जुड़ी पहलों के लिए एक प्रमुख 'अम्ब्रेला कंपनी' के रूप में काम करती है।

    NTPC शेयरों का हाल

    अगर कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें, तो NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयर की कीमत में इस साल अब तक 2.89% और पिछले एक साल में 6.94% की गिरावट दर्ज की गई है।