सर्च करे
Home

Trending

    Stock Trading Idea: NTPC और कोल इंडिया में तेजी, टेक महिंद्रा व HCL में करें मंदी, एक्सपर्ट ने क्यों दी ये सलाह?

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 06:01 AM (IST)

    शेयर बाजार में आईटी शेयरों में बिकवाली से गिरावट आई, निफ्टी 25424 पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट ने 25 फरवरी के ट्रेडिंग सेशन के लिए 4 शेयरों पर दांव लग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    25 फरवरी के लिए स्टॉक ट्रेडिंग आइडिया

    नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) में मंगलवार को आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते बड़ी गिरावट देखने को मिली, और निफ्टी 25424 के स्तर पर बंद हुआ। आईटी और रियल्टी शेयरों (IT & Realty Shares) में ज्यादा प्रेशर देखने को मिला, जबकि कुछ अन्य सेक्टर्स में खरीदारी और हल्की गिरावट देखने को मिली। ऐसे में 25 फरवरी के ट्रेडिंग सेशन के लिए मार्केट एक्सपर्ट ने 3 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है।

    इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट ने बुधवार, 25 फरवरी के सेशन के लिए 4 शेयर सुझाए हैं, जिनमें तेजी और मंदी के सौदों के जरिए कमाई की जा सकती है।

    NTPC और CIL पर तेजी की सलाह

    अभिषेक भट्ट ने इस कमजोर बाजार में एनटीपीसी और कोल इंडिया के शेयरों में लॉन्ग करने की सलाह दी है।

    NTPC – लगातार उच्च स्तर पर टिकाव और वॉल्यूम सपोर्ट के साथ स्ट्रक्चर पॉजिटिव दिख रहा है।

    COAL INDIA – ट्रेंड रिवर्सल के संकेत, 426–430 के ऊपर मजबूती बनी रही तो आगे मूव संभव।

    HCL TECH और Tech Mahindra में करें मंदी

    HCL TECH – चार्ट पर लगातार लोअर हाई–लोअर लो स्ट्रक्चर, कमजोरी बरकरार।

    Tech Mahindra – मजबूत गिरावट के बाद भी अभी तक कोई ठोस रिवर्सल संकेत नहीं।

    बाजार फिलहाल स्पष्ट रूप से सेक्टर रोटेशन के दौर में है। ऐसे समय में स्टॉक सिलेक्शन ही रणनीति तय करेगा। जल्दबाजी से ज्यादा धैर्य जरूरी है।

    ये भी पढ़ें- सरकारी बैंक शेयरों में क्यों आ रही है तेजी? 6 महीने में 40% रिटर्न और 6 लाख करोड़ मुनाफा, एक्सपर्ट से समझें वजह

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    women achievers
    women achievers