PhonePe IPO: जिस प्लेटफॉर्म से करते हैं UPI पेमेंट, अब उसके आईपीओ में कर सकेंगे निवेश; GMP कितना?
वॉलमार्ट समर्थित फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe IPO) अप्रैल में अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसमें वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट और टाइगर ग्लोबल जैसे निवेश ...और पढ़ें

अप्रैल में IPO ला सकती है फोनपे
भाषा, नई दिल्ली। वॉलमार्ट के निवेश वाली फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe IPO) अप्रैल में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना भारत के डिजिटल भुगतान बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ फाइनेंशियल सर्विसेज और नए उपभोक्ता प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में विस्तार करने की है। कंपनी ने अपने मसौदा दस्तावेजों (डीआरएचपी) में उल्लेख किया है कि डिजिटल पेमेंट ही उसकी प्रगति का प्रमुख स्रोत बना रहेगा। इसके विस्तार के लिए कंपनी अपने उपभोक्ता आधार, संभावित बाजार और प्लेटफॉर्म के वर्कप्लेस को बढ़ाने के लिए कैपिटल लगाने की योजना बना रही है।
कौन-कौन बेचेगा अपने शेयर?
इंडस्ट्री के अनुमानों का हवाला देते हुए कंपनी ने कहा कि भारत में डिजिटल उपभोक्ता भुगतान का कुल संभावित बाजार वित्त वर्ष 2025 में 301 लाख करोड़ रुपये था, जिसके वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 602-681 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
सूत्रों के अनुसार, फोनपे ने अप्रैल में अपना आईपीओ लाने का लक्ष्य रखा है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा, जिसके तहत वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट और टाइगर ग्लोबल जैसी निवेशक कंपनियां अपने 5.06 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगी।
मिल गई SEBI की मंजूरी
इस प्रोसेस में नए शेयरों का कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं होगा। कंपनी को जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई थी। फोनपे अपने वित्तीय सेवा वितरण व्यवसाय, जैसे ऋण और बीमा का भी विस्तार कर रही है।
रेवेन्यू के सोर्सेज में विविधता लाने के लिए कंपनी अपने फंड मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म 'शेयर.मार्केट' और स्वदेशी ऐप स्टोर 'इंडस ऐपस्टोर' जैसे नए प्लेटफॉर्म पर भी कैपिटल निवेश कर रही है। बता दें कि फिलहाल इसका जीएमपी जीरो है।
ये भी पढ़ें - शेयर हों तो ऐसे! 6 दिन में 76% तक दिया रिटर्न, इन 5 स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।