PhysicsWallah के शेयर में तेजी की उम्मीद, JM Financial ने दिया ₹110 का टार्गेट; ₹162 से ₹87 पर आ गया भाव
PhysicsWallah का IPO नवंबर 2025 में आया था, जिसकी लिस्टिंग धमाकेदार रही लेकिन शेयर अब IPO प्राइस से काफी नीचे है। JM Financial ने इस एडटेक स्टॉक पर 'B ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। PhysicsWallah एक भारतीय एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसका मुख्यालय नोएडा में है। इसकी शुरुआत 2016 में अलख पांडे ने एक YouTube चैनल से की थी, जिसका मकसद JEE, NEET और CBSE बोर्ड परीक्षाओं के लिए फिजिक्स पढ़ाना था। कंपनी ने लगातार ग्रोथ की और 2025 में पब्लिक होने का फैसला किया। नवंबर 2025 में इसका आईपीओ आया, जिसमें शेयरों का प्राइस 103-109 रुपये था। फाइनल प्राइस 109 रुपये तय हुआ। इसकी लिस्टिंग धमाकेदार रही, मगर उसके बाद शेयर में कोई खास तेजी नहीं आई, बल्कि इस समय ये लिस्टिंग प्राइस से काफी नीचे है।
कब और कैसे रही लिस्टिंग?
18 नवंबर को NSE पर फिजिक्सवाला के शेयर की लिस्टिंग 109 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 33 फीसदी प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर हुई और उसी दिन ये 162.05 रुपये तक उछला। मगर फिर शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला। 18 नवंबर को ये 155.24 रुपये पर बंद हुआ।
एक रेंज में रहा शेयर
21 नवंबर को फिजिक्सवाला का शेयर 134.21 रुपये पर बंद हुआ और उसके बाद ये शेयर कई दिनों तक 128-135 रुपये की रेंज में ट्रेड करता रहा। फिर करीब 22 जनवरी से इसमें गिरावट आनी शुरू हुई और ये 4 मार्च को 77.72 रुपये के ऑल-टाइम लो तक गिरा। सोमवार को शेयर 87.30 रुपये पर बंद हुआ, जो इसके आईपीओ प्राइस से 24.85 फीसदी और लिस्टिंग प्राइस से 66 फीसदी नीचे है।
अब कितने पर जा सकता है शेयर?
अब एक ब्रोकरेज फर्म ने फिजिक्सवाला के शेयर के लिए Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने इस Edtech स्टॉक पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टार्गेट प्राइस 110 रुपये है। इसका मतलब है कि मौजूदा भाव से इसमें लगभग 26% की बढ़त की संभावना है।
ब्रोकरेज फर्म ने फिजिक्सवाला की खरीदारी के लिए जो मेन पॉइंट बताया है, वो यह है कि इसके कम लागत वाले ऑफर्स इसे पारंपरिक कोचिंग इंस्टिट्यूशंस की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
एक और पॉजिटिव फैक्टर
जेएम फाइनेंशियल ने फिजिक्सवाला को लेकर अपनी रिपोर्ट में एक और अहम बात पर जोर दिया है, और वह है कंपनी का 'डिजिटल-फर्स्ट' मॉडल। ऑफलाइन कोचिंग सेंटर्स या भारी-भरकम लॉजिस्टिक्स वाले बिजनेसों के उलट, यह एडटेक स्टॉक फिजिकल इंफ्रास्टक्चर पर मिनिमम निर्भरता के साथ काम करता है।
ये भी पढ़ें - HDFC Bank Share Target: 26% गिरा एचडीएफसी बैंक का शेयर, मगर अब चढ़ सकता है 69%; टार्गेट कितना?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी जानकारी ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।