सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    600 करोड़ का सौदा पूरा, आनंद पीरामल को मिला पैसा, इस कंपनी में बेची पूरी हिस्सेदारी

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 05:34 PM (IST)

    पीरामल फाइनेंस ने श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड को 600 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा पूरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। आनंद पीरामल की कंपनी पीरामल फाइनेंस (Piramal Finance) ने एक बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने बताया कि उसने श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बेचने की जो डील की थी, वह अब पूरी हो गई है और कंपनी को इसके पैसे मिल गए हैं। पीरामल फाइनेंस, पीरामल ग्रुप की कंपनी है, जिसके एक्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद पीरामल (Anand Piramal) हैं जो ईशा अंबानी के पति और मुकेश अंबानी के दामाद हैं। पीरामल फाइनेंस एक एनबीएफसी कंपनी है।

    पीरामल फाइनेंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में इस बात की जानकारी दी है। कंपनी की ओर से यह जानकारी शेयर बाजार के कारोबारी सत्र के दौरान दी गई। कंपनी के स्टॉक 30 मार्च को गिरावट के साथ 1832 रुपये पर बंद हुए।

    कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

    पीरामल फाइनेंस ने एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कहा कि 19 दिसंबर 2025 को कंपनी ने शेयर बाजार को बताया था कि वे 'श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड' में अपने सारे शेयर (पूरी हिस्सेदारी) 'सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड' को 600 करोड़ रुपये में बेच रहे हैं। इस डील को पूरा करने के लिए जो भी सरकारी या कानूनी (Regulatory) मंजूरियां चाहिए थीं, वे सब अब मिल गई हैं। कंपनी को 30 मार्च 2026, इस सौदे से जुड़ी 600 करोड़ रुपये की रकम प्राप्त हो गई है। पीरामल फाइनेंस ने कहा कि पैसा मिलने के साथ ही यह डील अब पूरी तरह से संपन्न हो गई है।

    नवंबर में लिस्ट हुए थे कंपनी के शेयर

    पीरामल फाइनेंस के शेयरों की लिस्टिंग 7 नवंबर को हुई थी। एनएसई पर कंपनी के शेयर 1,260 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे। बता दें कि पीरामल फाइनेंस, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 41000 करोड़ से ज्यादा है।

    ये भी पढ़ें- 41 गुना भरा था IPO, लिस्टिंग के बाद दिया 80% रिटर्न, अब इश्यू प्राइज से नीचे आया NSDL का शेयर

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)