सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी का एक बयान...और सोना-चांदी से लेकर हवाई-होटल शेयर धड़ाम; इन कंपनियों को तगड़ा नुकसान

    Updated: Mon, 11 May 2026 12:25 PM (IST)

    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी की सोना खरीदने और गैर-जरूरी विदेश यात्रा से बचने की अपील का शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। सोने, एविएशन, ट्रैव ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी (PM Modi Appeal) ने 10 मई को भारतीय नागरिकों से गोल्ड खरीदारी (Gold Buying) और गैर जरूरी विदेश यात्राएं नहीं करने की अपील की है, साथ ही पेट्रोल-डीजल की बचत को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम (WFH), कार पुलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा है। सोने में खरीदारी और गैर जरूरी विदेश यात्रा नहीं करने वाली पीएम मोदी की अपील, गोल्ड ज्वैलरी से जुड़े स्टॉक और टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के शेयरों पर भारी पड़ी।

    गोल्ड, एविएशन एंड ट्रैवल शेयरों में गिरावट

      • देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर 4 फीसदी तक टूट गए है। वहीं, ट्रैवल बुकिंग साइट Yatra Online के शेयर 5.32% गिरकर 102.40 रुपये पर आ गए, जबकि Thomas Cook India के शेयर 4.12% गिरकर 92.77 रुपये पर आ गए।
      • ईज़ी ट्रिप प्लानर्स के शेयर 3.02% गिरकर 7.72 रुपये पर आ गए, जबकि ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी के शेयर 2.32% गिरकर 164.47 रुपये पर आ गए।
      • हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में, ITC Hotels के शेयर 2.14% गिरकर 160.98 रुपये पर, Indian Hotels Company के शेयर 1.79% गिरकर 661.00 रुपये पर और Lemon Tree Hotels के शेयर 1.69% गिरकर 118.38 रुपये पर आ गए।
      • 11 मई को टाइटन, सेन्को गोल्ड और अन्य आभूषण कंपनियों के शेयरों में 10% तक की गिरावट आई।
      • IRCTC के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई और सुबह के कारोबार में यह 1.47% गिरकर 556.60 रुपये पर आ गया।


    गोल्ड डिमांड पर होगा असर?

    एक मीडिया रिपोर्ट में बोनान्ज़ा की रिसर्च एनालिस्ट खुशी मिस्त्री ने कहा, "ज्वैलरी सेक्टर को निकट भविष्य में मांग में कमी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि प्रधानमंत्री की एक साल के लिए सोने की खरीद टालने की अपील से शादी और त्योहारों के मौसम से पहले बाजार का रुझान कम हो सकता है।"

    ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व युद्ध का भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर, कितना रहेगी विकास दर; SBI रिपोर्ट में क्या-क्या बताया?

    अधिकांश ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सोने की ऊंची कीमतों के चलते टाइटन के आभूषण सेगमेंट में वृद्धि हो रही है। उनका यह भी मानना है कि सोने की कीमतों में स्थिरता से मार्जिन की संभावना और भी बेहतर होगी। ब्रोकरेज फर्मों ने शेयरों पर अपनी रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, EPS, रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट के अनुमानों में मामूली वृद्धि की है।