भारत मंडपम में "प्रॉफिट का गणित" सीखने का मौका, दिग्गजों का वर्कशॉप में लगेगा जमावड़ा; ये रही इवेंट की डिटेल
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 7 फरवरी को "प्रॉफिट का गणित" वर्कशॉप आयोजित होगा। Shivictry PR द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उद्यमियों, निवेशकों और शेयर बाजा ...और पढ़ें

भारत मंडपम में "प्रॉफिट का गणित" सीखने का मौका, दिग्गजों का वर्कशॉप में लगेगा जमावड़ा; ये रही इवेंट की डिटेल
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 7 फरवरी को एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप "प्रॉफिट का गणित" का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम उद्यमियों, निवेशकों, स्टार्टअप फाउंडर्स, एसएमई ओनर्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और शेयर मार्केट में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए तैयार किया गया है। इसका आयोजन Shivictry PR द्वारा किया जा रहा है।
Shivictry PR द्वारा आयोजित इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य इंवेस्टमेंट और ट्रेडिंग की रणनीतियों, वित्तीय निर्णय-निर्माण और स्मार्ट निवेश की कला को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाना है ताकि निवेश को आसान बनाया जा सके।
शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स लेगें हिस्सा
"प्रॉफिट का गणित" वर्कशॉप में शेयर बाजार के जाने-माने एक्सपर्ट्स, सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी प्रमोटर्स और अनुभवी फाइनेंशियल सलाहकार हिस्सा लेंगे।
ये विशेषज्ञ अपने वर्षों के अनुभव, सफल रणनीतियों और बाजार की गहरी समझ को प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे। वर्कशॉप के दौरान ट्रेडिंग की बारीकियां, फंडामेंटल एनालिसिस, टेक्निकल एनालिसिस, मार्केट साइकोलॉजी, आईपीओ की रणनीति और आगामी बजट के संभावित प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा भी होगी।

Shivictry PR के डायरेक्टर हिमांशु कोठारी ने इस इवेंट को लेकर बताया, "प्रॉफिट का गणित सिर्फ संख्याओं और चार्ट्स का खेल नहीं है। यह सही सोच, समयबद्ध निर्णय और अनुशासित दृष्टिकोण का संतुलन है। इस वर्कशॉप को विशेष रूप से इसी स्पष्टता और आत्मविश्वास को विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि प्रतिभागी बाजार में बेहतर और सूझबूझ भरे फैसले ले सकें।"
500 से अधिक लोग ले सकते हैं हिस्सा
यह एक दिवसीय वर्कशॉप न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि व्यावहारिक उदाहरणों, केस स्टडीज और इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से वास्तविक दुनिया की ट्रेडिंग और निवेश चुनौतियों से निपटने की कला सिखाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि 500 से अधिक निवेशक, ट्रेडर और बिजनेस प्रोफेशनल्स इसमें शामिल होंगे।
यदि आप अपने निवेश कौशल को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, बाजार की जटिलताओं को समझना चाहते हैं या सही समय पर सही कदम उठाने की रणनीति सीखना चाहते हैं, तो "प्रॉफिट का गणित" आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।