सरकार और SC की दोहरी मार से गिरे ये 2 शेयर, 16% तक टूटे, एक में तो झुनझुनवाला फैमिली ने लगा रखा है पैसा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी बरकरार रखने के फैसले के बाद डेल्टा कॉर्प और नजारा टेक के शेयरों में भारी गिरावट आई। यह फैसला ऑनलाइन ग ...और पढ़ें

HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी बरकरार रखा।
डेल्टा कॉर्प और नजारा टेक के शेयर 16% तक गिरे।
यह फैसला गेमिंग कंपनियों के लिए बड़ा झटका है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार का एक फैसला और उस पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, 2 शेयरों पर बड़ी भारी पड़ी है। दरअसल, 29 मई को ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों शेयरों में भारी गिरावट आ गई। डेल्टा कॉर्प (Delta Corp Share) और नजारा टेक (Nazara Tech Share)के शेयर 16 फीसदी तक टूट गए।शेयरों में यह गिरावट सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद हावी हुई, जिसमें उच्चतम न्यायालय ने गेमिंग प्लेटफॉर्म पर लगाए गए दांव के पूरे मूल्य पर 28% जीएसटी लागू करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसले में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर पूर्वव्यापी वस्तु एवं सेवा कर (Retro GST) की मांग को बरकरार रखा।
बुरी तरह गिरे डेल्टा कॉर्प और नजारा टेक
डेल्टा कॉर्प लिमिटेड के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। एनएसई पर डेल्टा कॉर्प के शेयर 16% गिरकर 67.70 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर भी 1.52% गिरकर 285.10 रुपये पर आ गए थे। हालांकि, बाद में कंपनी के शेयरों में रिकवरी आ गई। इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की अब भी 9 फीसदी हिस्सेदारी है। किसी समय दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने इस कंपनी के शेयरों में बड़ा निवेश किया था।
सरकार के फैसले को SC ने क्यों बताया सही?
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर सरकार द्वारा 28% जीएसटी लगाने को फैसले को सर्वोच्च न्यायालय ने वैध ठहराया, और कहा कि जीएसटी में किए गए यह कानूनी संशोधन सही थे और इसलिए इन्हें पूर्वव्यापी रूप से लागू किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 50% गिर गया LIC के शेयरों का भाव, 820 से 416 रुपये पर क्यों पहुंचे? जानिए वजह
यह फैसला ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका है, जिन्होंने रेट्रो टैक्स डिमांड को चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि जीएसटी कानून के तहत ऑनलाइन गेमिंग को "जुआ" के रूप में सरकार की व्याख्या सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा दशकों से स्थापित न्यायिक मिसालों के विरुद्ध है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।