देश में पहली बार प्रोफेसर्स का स्टार्टअप होने जा रहा लिस्ट, Sedemac को जबरदस्त रिस्पॉन्स; IIT को मिलेंगे 55 करोड़!
Sedemac Mechatronics IPO: आईआईटी बॉम्बे से निकले ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स स्टार्टअप सेडेमैक मैकाट्रॉनिक्स का आईपीओ आ रहा है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन लगभग 6 ...और पढ़ें

देश में पहली बार प्रोफेसर्स का स्टार्टअप होने जा रहा लिस्ट, Sedemac को जबरदस्त रिस्पॉन्स; IIT को मिलेंगे 55 करोड़!
नई दिल्ली| देश के शीर्ष तकनीकी संस्थान से निकला एक स्टार्टअप अब हजारों करोड़ की कंपनी बनने जा रहा है। आईआईटी बॉम्बे ( IIT Bombay) में इनक्यूबेट हुआ ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स स्टार्टअप सेडेमैक मैकाट्रॉनिक्स (Sedemac Mechatronics IPO) अपना आईपीओ ला रहा है, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन करीब 6000 करोड़ रुपअ तक पहुंच सकता है। इस लिस्टिंग से निवेशकों और संस्थान के लिए करीब 4800 करोड़ रुपए की वैल्यू अनलॉक होने का अनुमान है।
IIT बॉम्बे को ₹55 करोड़ का फायदा
करीब दो दशक पहले IIT बॉम्बे के स्टार्टअप इनक्यूबेटर SINE (Society for Innovation and Entrepreneurship) ने इस कंपनी को शुरुआती दौर में समर्थन दिया था। SINE के पास कंपनी के लगभग 4.08 लाख शेयर हैं। IPO के ऊपरी प्राइस बैंड ₹1352 प्रति शेयर के हिसाब से इस हिस्सेदारी की कीमत करीब ₹55 करोड़ बनती है। यानी लगभग बिना लागत के लिया गया यह हिस्सा अब करोड़ों के मुनाफे में बदल गया है।
IPO से जुड़ी अहम जानकारी
- IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है
- कुल 80.4 लाख शेयर बिक्री के लिए पेश किए गए हैं
- प्राइस बैंड: ₹1287 से ₹1352 प्रति शेयर
- ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन: करीब ₹6,000 करोड़
- IPO बंद होने की तारीख: 6 मार्च
- शेयर अलॉटमेंट: संभावित 9 मार्च
- संभावित लिस्टिंग: 11 मार्च
6 मार्च दोपहर तक इस IPO को करीब 78% सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। NSE के आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों ने 44.07 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि ऑफर में 56.32 लाख शेयर उपलब्ध थे।
निवेशकों को मिलेगा बड़ा रिटर्न
कंपनी के IPO से कई बड़े निवेशकों को मजबूत रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
- A91 Emerging Fund II- हिस्सेदारी की वैल्यू करीब ₹1086 करोड़
- Xponentia Opportunities Fund II- हिस्सेदारी करीब ₹470 करोड़
- Mace Private Limited- हिस्सेदारी करीब ₹345 करोड़
- 360 One Funds- संयुक्त रूप से सैकड़ों करोड़ का रिटर्न
- HDFC Life Insurance- हिस्सेदारी करीब ₹192 करोड़
सबसे ज्यादा रिटर्न नंदर नीलेकणि (Nandan Nilekani) के NRJN Family Trust को मिलने की उम्मीद है। इस ट्रस्ट ने करीब ₹18 करोड़ का निवेश किया था, जिसकी वैल्यू अब बढ़कर ₹261 करोड़ हो सकती है, यानी लगभग 14 गुना रिटर्न।
यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा वाली इस कंपनी का आ रहा IPO, अगले हफ्ते से निवेश का बड़ा मौका; चेक करें प्राइस बैंड
प्रोफेसर और संस्थापकों को भी बड़ी कमाई
Sedemac की स्थापना 2007 में IIT बॉम्बे के प्रोफेसर शशिकांत सूर्यनारायणन और उनके छात्रों ने की थी।
IPO के बाद संस्थापकों की अनुमानित हिस्सेदारी:
- प्रो. शशिकांत सूर्यनारायणन- करीब 967 करोड़ रुपए
- अमित अरुण दीक्षित- करीब 168 करोड़ रुपए
- मनीष शर्मा- करीब 117 करोड़ रुपए
- प्रमोटर अनायकुमार अविनाश जोशी- करीब 80 करोड़ रुपए
क्या काम करती है सेडेमैक?
Sedemac ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए पावरट्रेन इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम बनाती है और दुनिया की कई दोपहिया व ऑटो कंपनियों को सप्लाई करती है। यह IPO दिखाता है कि IIT जैसे संस्थानों से निकलने वाले इनोवेशन किस तरह छोटे स्टार्टअप से हजारों करोड़ की कंपनी बन सकते हैं।
बता दें कि यह पहली बार है, जब कोई स्टूटेंड नहीं बल्कि प्रोफेसर्स का स्टार्टअप शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।