सर्च करे
Home

Trending

    5 टुकड़ो में बंटेगा शेयर, बोनस और ₹32 तक डिविडेंड पाने का बड़ा मौका, अगले हफ्ते ये 12 शेयर कराएंगे कमाई?

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 11:31 AM (IST)

    आगामी सप्ताह (9-13 मार्च) शेयर बाजार निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान इंडियन ऑयल और एसबीआई कार्ड सहित एक दर्जन से अधिक कंपनियां डिविडेंड, बो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला सप्ताह (9 मार्च से 13 मार्च) काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक कंपनियां अपने कॉर्पोरेट एक्शन जैसे डिविडेंड (Dividend), बोनस शेयर (Bonus Issue), स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के लिए 'एक्स-डेट' (Ex-date) पर ट्रेड करेंगी। इनमें दिग्गज कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOCL), एसबीआई कार्ड (SBI Card) शामिल हैं।

    ये हैं डिविडेंड वाले शेयर

    • Axtel Industries: कंपनी ने ₹12 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी एक्स-डेट 9 मार्च है।
    • R Systems International: ₹6 प्रति शेयर का डिविडेंड, एक्स-डेट 12 मार्च।
    • Balmer Lawrie & Company: ₹4.25 प्रति शेयर का डिविडेंड, एक्स-डेट 11 मार्च।
    • MRPL: ₹4 प्रति शेयर का डिविडेंड, एक्स-डेट 11 मार्च।
    • SBI Card: ₹2.5 प्रति शेयर का डिविडेंड, एक्स-डेट 11 मार्च।
    • IOCL: ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड, एक्स-डेट 12 मार्च।
    • Sun TV Network: ₹1.25 प्रति शेयर का डिविडेंड, एक्स-डेट 12 मार्च।

    यानी यदि आपके पास ये 7 शेयर होंगे तो आप 32 रुपये तक डिविडेंड पा सकते हैं।

    बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा

    बोनस इश्यू (Bonus Issue)

    क्यूपिड ने 4:1 के अनुपात में बोनस देने का फैसला किया है जिसकी एक्स-डेट 9 मार्च है। वहीं Frontier Springs 2:1 (एक्स-डेट 13 मार्च) और Macfos Ltd 1:10 (एक्स-डेट 10 मार्च) के अनुपात में बोनस शेयर दे रहे हैं।

    स्टॉक स्प्लिट (Stock Split)

    TANFAC इंडस्टीज के शेयर ₹10 से ₹5 की फेस वैल्यू में स्प्लिट होंगे (9 मार्च)। इसके अलावा हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रा (HUI) के शेयर ₹10 से सीधे ₹2 की फेस वैल्यू पर 13 मार्च आएंगे।

    यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच निफ्टी 24000 के करीब; अब कहां बना सपोर्ट, सोमवार को क्या करें निवेशक?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)