Share Market: क्या शनिवार को भी खुला रहेगा शेयर बाजार, चेक करें NSE-BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं
भारतीय शेयर बाजार 7 मार्च 2026, शनिवार को मॉक ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। NSE और BSE ने सिस्टम रेसिलिएंस और तैयारी के तहत यह सत्र आयोजित करेंगे। ...और पढ़ें

Share Market: कल शनिवार को भी खुला रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर होगी ट्रेडिंग; देखें टाइमिंग
नई दिल्ली। शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन कल यानी शनिवार 7 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार खुला रहेगा। NSE-BSE में ट्रेडिंग होगी। यह ट्रेडिंग आम दिनों की तरह होने वाली ट्रेडिंग से बिल्कुल अलग है। यह मॉक ट्रेडिंग (Mock Trading) है। NSE-BSE ने इसे लेकर प्रेस रिलीज भी जारी की है। दोनों एक्सचेंज ने इसकी जानकारी दी और बताया कि 7 मार्च 2026 को मॉक ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी।
दोनों स्टॉक एक्सचेंज BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपनी रेगुलर तैयारी और सिस्टम रेसिलिएंस उपायों के तहत, शनिवार, 7 मार्च 2026 को इक्विटी और डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए एक मॉक ट्रेडिंग सेशन (What is meant by mock trading) करेंगे। इस एक्सरसाइज से ट्रेडिंग मेंबर्स, जिनमें थर्ड-पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले भी शामिल हैं, को सिम्युलेटेड मार्केट कंडीशन में अपने एप्लीकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर को टेस्ट करने का मौका मिलेगा।
NSE ने 6 मार्च को एक सर्कुलर जारी कर लिखा- "एक्सचेंज शनिवार, 7 मार्च, 2026 को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।"

BSE ने अपने सर्कुलर में लिखा- "एक्सचेंज ने शनिवार, 07 मार्च 2026 को इक्विटी सेगमेंट के लिए एक मॉक ट्रेडिंग सत्र निर्धारित किया है। सदस्यों से अनुरोध है कि वे ट्रेडिंग और जोखिम प्रबंधन से संबंधित या उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर के परीक्षण के संबंध में 1 दिसंबर 2020 के एक्सचेंज नोटिस संख्या 20201201-22 का संदर्भ लें। सदस्य सेबी परिपत्र संख्या के अनुसार अपनी नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मॉक ट्रेडिंग सत्र या यूएटी वातावरण में भाग लेने का विकल्प चुन सकते हैं। SEBI/HO/MRD1/DSAP/CIR/P/2020/234 दिनांक 24 नवंबर 2020 तीसरे पक्ष के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले ट्रेडिंग सदस्य विभिन्न कार्यात्मकताओं (असाधारण बाजार स्थितियों सहित) के लिए मॉक ट्रेडिंग सत्र के दौरान अपने संबंधित ट्रेडिंग एप्लिकेशन का परीक्षण करने के लिए इस अवसर का उपयोग कर सकते हैं।"

क्या होती है मॉक ट्रेडिंग?
मॉक ट्रेडिंग, जिसे वर्चुअल ट्रेडिंग भी कहते हैं, इन्वेस्टर्स को एक सिम्युलेटेड मार्केट माहौल में ट्रेडिंग और स्ट्रेटेजी की प्रैक्टिस करने की सुविधा देता है। मॉक ट्रेडिंग सेशन आमतौर पर एक्सचेंज शनिवार को करते हैं। ये सेशन सिस्टम टेस्टिंग और तैयारी के लिए होते हैं, और ब्रोकर वर्चुअल माहौल में ट्रेड को सिम्युलेट करके इसमें हिस्सा लेते हैं।
मॉक सेशन के दौरान किए गए सभी ट्रेड पूरी तरह से नोशनल होते हैं। इसमें कोई असली पैसा या सिक्योरिटीज़ शामिल नहीं होती हैं। यह नए इन्वेस्टर्स के लिए प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर करने और बिना किसी रिस्क के मार्केट ऑपरेशन्स को समझने का एक शानदार मौका है।
"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।