Stock Market Highlight Today : सेंसेक्स में 1313 अंक गिरा, निफ्टी 23800 के करीब बंद; Titan जैसे ज्वेलरी स्टॉक हुए धड़ाम
Sensex Today, Nifty Today News LIVE: अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज सोमवार 11 मई को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today Updates) भारी गिरावट के साथ खुला। सुबह 09:17 बजे सेंसेक्स 805 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 76,523.19 पर आ गया, जबकि निफ्टी 230.50 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,945.65 तक फिसल गया।
-1778471211804_m.webp)
शेयर बाजार में हाहाकार
नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज सोमवार 11 मई को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today Updates) भारी गिरावट के साथ खुला। सुबह 09:17 बजे सेंसेक्स 805 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 76,523.19 पर आ गया, जबकि निफ्टी 230.50 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,945.65 तक फिसल गया।
शुरुआती कारोबार में टाइटन 4.59 प्रतिशत गिरकर निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर बन गया। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, M&M, SBI, श्रीराम फाइनेंस, मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो भी सबसे अधिक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल हैं। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाली कंपनी बनकर उभरी। शुरुआती कारोबार में इसके शेयर में 3.59 प्रतिशत की तेजी आई। HCL Tech, Wipro, JSW Steel और ONGC भी उन शेयरों में शामिल रहे, जो बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।
ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे दो नए आईपीओ, ₹43 रुपये के शेयर पर ₹15 का है GMP; पढ़ें हर अहम जानकारी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Today Live Today: सेंसेक्स में 1313 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी 23850 के नीचे बंद हुआ
सेंसेक्स 1,312.91 अंक या 1.70 प्रतिशत गिरकर 76,015.28 पर आ गया, जबकि निफ्टी 360.30 अंक या 1.49 प्रतिशत गिरकर 23,815.85 पर बंद हुआ।
Real Estate Stocks Today: प्रेस्टीज, Brigade और Puravankara के शेयर 3% तक फिसले
सोमवार को बेंगलुरु की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह बाजार में बढ़ती यह चर्चा रही कि कोविड काल के दौरान अपनाए गए खर्च में कटौती के उपाय—जैसे 'वर्क-फ्रॉम-होम' और वर्चुअल कामकाज—शायद फिर से लागू किए जा सकते हैं। यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस हालिया अपील के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने का आग्रह किया था।
PM मोदी की WFH अपील पर Prestige, Brigade और Puravankara के शेयरों में 3% तक की गिरावट आई।
PVR Inox Q4 Results: घाटे से मुनाफे में आई पीवीआर आइनॉक्स
पीवीआर आइनॉक्स घाटे से प्रॉफिट में आ गई है। मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox को Q4FY26 में मुनाफा हुआ। कंपनी ने ₹187 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे ₹125 करोड़ का घाटा हुआ था। मार्च में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के ₹1,230 करोड़ के मुकाबले 26% बढ़कर ₹1,547 करोड़ हो गया।
EV Stocks Today: पीएम मोदी के बयान से उछले ईवी स्टॉक्स
आज Ather Energy, JBM Auto और अन्य EV स्टॉक्स में 6.5% तक की तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल PM मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर जोर दिया है जिसका ईवी शेयरों पर पॉजिटिव असर दिख रहा है।
Airlines Stocks Today: एयरलाइन और ट्रेवल कंपनियों के शेयर लुढ़के
सोमवार को इंडिगो, स्पाइसजेट, ixigo, Yatra Online और दूसरी ट्रैवल कंपनियों के शेयर 7% तक गिर गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अपील की थी कि वे कम से कम एक साल तक गैर-जरूरी विदेश यात्रा से बचें।
PM मोदी के बयान से Titan, Senco Gold और अन्य ज्वेलरी स्टॉक्स में 10% तक की गिरावट
सोना न खरीदने की PM मोदी की सलाह के बीच Titan, Senco Gold और अन्य ज्वेलरी स्टॉक्स में 10% तक की गिरावट आई है। रविवार को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने संकट के कारण विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्रा को टाल दें।
Adani Power Share Price Today: 2026 में 50 फीसदी उछला है अदाणी पावर
साल 2026 में लगभग 50% की तेजी ने Adani Power को भारत की सबसे कीमती लिस्टेड पावर कंपनी बना दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल बढ़कर 4.24 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो NTPC के 3.9 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। इसने Adani Group के भीतर सबसे कीमती कंपनी के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है।
आज इसका शेयर करीब 1 बजे 1.58 फीसदी गिरकर 221.60 रुपये पर है।
Energy Stocks Today: साढ़े 12 बजे एनर्जी इंडेक्स के शेयर
Midcap Stocks Today: ये हैं आज के टॉप मिडकैप स्टॉक्स
2 सालों के हाई पर पहुंचा टाटा कंज्यूमर का शेयर
Tata Consumer Share Price Today: सोमवार को Tata Consumer Products का स्टॉक 6.6% तक उछलकर दो साल से अधिक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने Tetley चाय बनाने वाली इस कंपनी के वित्त वर्ष 2027 में दोहरे अंकों में रेवेन्यू बढ़ने के अनुमान का समर्थन किया है। Tata Group की इस कंपनी का शेयर सुबह 11:45 बजे तक 3.9% बढ़कर 1,221.9 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।
Bank of India Share Price Today: बेहतर नतीजों से उछला शेयर
बेहतर Q4 नतीजों से बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में बढ़ोतरी दिख रही है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 3 फीसदी की मजबूती के साथ 144 रुपये पर है। बैंक का प्रॉफिट मार्च तिमाही में डबल डिजिट में बढ़ा है।
Commodity Stocks Today: इन कमोडिटी शेयरों में 13 फीसदी तक तेजी
Share Market LIVE Today: 11 बजे सेंसेक्स के कौन से शेयर गिरे?
Yes Bank Share Price Today: आधा फीसदी फिसला यस बैंक
यस बैंक का शेयर करीब साढ़े 10 बजे आधा फीसदी गिरकर 22.81 रुपये पर है। इससे पहले ये बैंकिंग स्टॉक, 19 रुपये से 20 रुपये के कंसोलिडेशन ज़ोन से ज़ोरदार ब्रेकआउट के बाद, बुलिश हो गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग हो रही है। साथ ही आज बाजार में गिरावट का भी असर है।
SBI Share Price Today: क्यों फिसला सबसे बड़े बैंक का शेयर?
करीब सवा 10 बजे एसबीआई का शेयर सवा 4 फीसदी गिरकर 976.75 रुपये पर है। दरअसल मार्च तिमाही में इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) घटकर 2.93% रह गया, जो पिछले साल की तुलना में 21 बेसिस पॉइंट कम है। वहीं, NII में 4% की वृद्धि उम्मीदों से कम रही, जिसके चलते शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।
Kalyan Jewellers Share Price Today: 9 फीसदी से ज्यादा लुढ़का शेयर
कल्याण ज्वैलर्स की मार्च तिमाही में नेट सेल्स ₹10,274.94 करोड़ रही, जो ₹6,181.53 करोड़ से 66.22% अधिक रही। मार्च तिमाही में तिमाही नेट प्रॉफिट ₹409.50 करोड़ रहा, जो ₹187.61 करोड़ से 118.28% ज़्यादा है। फिर भी आज 10 बजे इसका शेयर 9 फीसदी गिरकर 386 रुपये पर है।
Titan Share Price Today: क्यों कमजोर हुआ टाइटन का शेयर?
सोमवार को BSE पर Titan Company का शेयर 6.6% तक गिर गया है। कंपनी ने FY26 की मार्च तिमाही में 1,179 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 871 करोड़ रुपये था - यानी 35% की बढ़ोतरी। Q4FY26 में कंपनी की कुल आय 46% बढ़कर 20,300 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 13,891 करोड़ रुपये थी।
Sensex Stocks Today: साढ़े 9 बजे सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों का हाल बुरा
Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर शुरुआत
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.88 पर खुला। ये शुक्रवार के बंद स्तर 94.48 से 40 पैसे की कमजोरी है।
गिरावट के बीच चमके टाटा कंज्यूमर और विप्रो समेत ये स्टॉक्स
Top Gainers Today: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाली कंपनी बनकर उभरी। शुरुआती कारोबार में इसके शेयर में 3.59 प्रतिशत की तेजी आई। HCL Tech, Wipro, JSW Steel और ONGC भी उन शेयरों में शामिल रहे, जो बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।
Nifty Stocks Today: इन शेयरों में है गिरावट
शुरुआती कारोबार में टाइटन 4.59 प्रतिशत गिरकर निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर बन गया। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, M&M, SBI, श्रीराम फाइनेंस, मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो भी सबसे अधिक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल हैं।
Stock Market Opening Today: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज सोमवार 11 मई को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today Updates) भारी गिरावट के साथ खुला। सुबह 09:17 बजे सेंसेक्स 805 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 76,523.19 पर आ गया, जबकि निफ्टी 230.50 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,945.65 तक फिसल गया।